राज्य

रायपुर की लूटेरी दुल्हन! लव मैरिज के बाद सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार, पति बोला- बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई…

रायपुर की लूटेरी दुल्हन! लव मैरिज के बाद सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार, पति बोला- बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई…

रायपुर की लूटेरी दुल्हन! लव मैरिज के बाद सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर फरार, पति बोला- बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई…

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लव मैरिज के दो महीने बाद ही दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार कैश लेकर फरार हो गई. पति का आरोप है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साफ भाग गई है. अब पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत को लेकर पहुंचा है.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है. 6 महीने के रिलेशनशीप के बाद युवती और युवक 20 मार्च को शादी के बंधन में बंधे. सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया गया. लेकिन दो महीने बाद अचानक नवविवाहिता लापता हो गई. जिसके बाद पति गगन साहू ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा.

पति गगन साहू ने आरोप है कि उसकी पत्नी अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और 50 हजार नकदी भी ले गई. उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी अपने पुराने प्रेमी के साथ भागी है. घटना के बाद से वह लगातार पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है.

थाने के 3 दिनों से काट रहा चक्कर

पीड़ित पति का कहना है कि वह पिछले तीन दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं मामले में पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नवविवाहिता रायपुर जिले से लगे अमलेश्वर की रहने वाली है. शिकायत आवेदन में बताया गया कि वह कुछ समय पहले अपने मायके गई, जहां से वह कहीं निकल गई है. चूंकि दूसरे थाना क्षेत्र का मामला है, इसलिए फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button