राज्य

खेत में लगा था करंट वाला तार, चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत…

खेत में लगा था करंट वाला तार, चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत...

खेत में लगा था करंट वाला तार, चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत…

बिलासपुर. बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई.  ग्रामीणों ने घायल बच्चे को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.2

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने मवेशियों को खेत में घुसने से रोकने के लिए खेत किनारे बिजली का तार बिछाया था। इसी दौरान 16 वर्षीय बच्चा किसी काम से वहां पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद ग्रामीण ने तुरंत बच्चे को तार से अलग किया और सीएचसी मस्तूरी ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद गौरव को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शून्य मर्ग कायम कर आगे की जांच के लिए मामला पचपेड़ी थाना भेजा जा रहा है.

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना पांच महीने पहले ग्राम कोकड़ी में भी हुई थी, जहां खेत के किनारे बिछाए गए बिजली तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय पंकज कुमार जगत की मौत हो गई थी. उस मामले में पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button