जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

11 वर्षों से जमे पंचायत सचिव के स्थानांतरण की मांग तेज, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

11 वर्षों से जमे पंचायत सचिव के स्थानांतरण की मांग तेज, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

11 वर्षों से जमे पंचायत सचिव के स्थानांतरण की मांग तेज, कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच की मांग

सारंगढ़-बिलाईगढ़। ग्राम पंचायत कोसीर बड़े के सचिव शोभाराम सिदार के स्थानांतरण और उनके कार्यकाल की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सचिव पिछले 11 वर्षों से अधिक समय से पंचायत में पदस्थ हैं तथा उनके कार्यकाल में पंचायत कार्यों में मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया गया कि सचिव के खिलाफ पहली शिकायत 23 मई 2025 को सुशासन तिहार के दौरान आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में की गई थी। शिकायत आवेदन जनपद पंचायत सारंगढ़ में दर्ज भी किया गया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद ग्रामीणों ने 25 जुलाई 2025 को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी शिकायत आवेदन देकर सचिव के स्थानांतरण और जांच की मांग की थी, किंतु उस पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मामले को लेकर नवभारत बिलासपुर में 22 जुलाई 2025 तथा 17 मई 2026 को समाचार प्रकाशित हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों और समाचार प्रकाशन के बावजूद सचिव का स्थानांतरण नहीं किया गया।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पंचायत के निर्माण कार्यों में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। ग्रामीणों का दावा है कि यदि सचिव के पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो करोड़ों रुपये के घोटाले उजागर हो सकते हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कई निर्माण कार्य बिना कार्य पूर्ण हुए ही राशि आहरित कर ली गई तथा अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से अनुमोदन कराया गया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत को कमजोर करने के लिए लोगों को प्रलोभन देने का प्रयास किया जाता है ताकि सचिव लगातार उसी पंचायत में पदस्थ रह सके। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि सचिव शोभाराम सिदार के पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराते हुए उन्हें तत्काल ग्राम पंचायत कोसीर बड़े से स्थानांतरित किया जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button