चुनावी खबरजिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

युवा नेता राजकमल अग्रवाल बने विधायक प्रतिनिधि, समर्थकों में उत्साह

युवा नेता राजकमल अग्रवाल बने विधायक प्रतिनिधि, समर्थकों में उत्साह

युवा नेता राजकमल अग्रवाल बने विधायक प्रतिनिधि, समर्थकों में उत्साह

विधायक उत्तरी जांगड़े ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सारंगढ़। कांग्रेस के युवा और सक्रिय नेता राजकमल अग्रवाल को सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े द्वारा विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी मिलनसार छवि, सक्रियता तथा जनसरोकारों को लेकर पहचान बनाने वाले राजकमल अग्रवाल को मिली इस जिम्मेदारी को कांग्रेस संगठन और युवा नेतृत्व के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार विधायक प्रतिनिधि बनने के बाद अब राजकमल अग्रवाल नगर पालिका की बैठकों में विधायक प्रतिनिधि के रूप में शामिल होंगे और क्षेत्र के विकास कार्यों व जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उनकी नियुक्ति के बाद सोशल मीडिया में लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

युवाओं के बीच मजबूत पहचान

राजकमल अग्रवाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे युवक कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन भी कर चुके हैं। अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व शैली, कुशल मंच संचालन और संगठनात्मक क्षमता के कारण वे युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय माने जाते हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों से लेकर सामाजिक आयोजनों तक उनकी सक्रिय उपस्थिति लगातार देखने को मिलती रही है। यही कारण है कि संगठन और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

विधायक ने विभिन्न विभागों में बनाए प्रतिनिधि

विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा केवल नगर पालिका ही नहीं बल्कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों में भी अपने प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है। इसका उद्देश्य आम जनता और जनहित के मुद्दों से सीधा जुड़ाव रहता है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि क्षेत्र में सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से जनता की समस्याओं के निराकरण में तेजी आएगी तथा विभागीय कार्यों की निगरानी भी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

सोशल मीडिया में बधाइयों की भरमार

राजकमल अग्रवाल की नियुक्ति के बाद फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बधाइयों का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे विधायक प्रतिनिधि के रूप में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।नगर के राजनीतिक गलियारों में भी इस नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और इसे कांग्रेस संगठन की युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button