
मृतिका के खाते से 18 माह से कट रहा था अटल पेंशन योजना की राशी? दावा राशी के लिये डेढ़ साल से स्टेट बैंक के काटना पड़ रहा है चक्कर? शिकायत के बाद अब जाकर शुरू हुई कार्यवाही,सारंगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक का है मामला,

मृतिका के खाते से मृत्यु होने के बाद भी कट रहा है राशी?
स्टेट बैंक के सहायक अधिकारी सुमित की लापरवाही?
प्रबंधक लाल बाबू गुप्ता भी घुमा रहे थे परिजनो को,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा में बैंक के अधिकारियो की लापरवाही के कारण से
मृतिका के रिश्तेदार अटल पेंशन योजना के तहत क्लेम राशी प्राप्त करने के लिये 18 माह तक
बैंक का चक्कर काटने के लिये मजबूर हो गये थे। क्षेत्रीय प्रबंधक के पास इस मामले की
शिकायत करने के बाद आनन-फानन में अब प्रक्रिया पूर्ण करने की जानकारी बैंक प्रबंधक दे रहा
है। वही मृतिका के पति ने मामले में लापरवाह बैंक अधिकारियो पर कार्यवाही करने की मांग की
है।
दरअसल अरविंद प्रकाश पांड़े सालर का निवासी है उसकी पत्नी स्व. श्रीमती सुषमा
पाण्डेय के बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा सारंगढ़ में संचालित था। उक्त खाता में सन्
2014 से अटल पेन्शन योजना के लिए 630 रूपय मासिक कटौती हो रही थी। 23 जुलाई 2024 को
स्वास्थगत कारणो से सुषमा पाण्डेय का निधन हो गया । उनके पति अरविंद प्रकाश पांड़े ने स्वं.
सुषमा के निधन पश्चात अटल पेंशन योजना के तहत दावा की राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक मुख्य
शाखा सारंगढ़ मे समस्त दस्तावेज के द्वारा 14 फरवरी 2025 को शाखा में पदस्थ सहायक अधिकारी
सुमीत के पास जमा किया। 4 माह पश्चात पुनः शाखा गया तो सुमीत सर द्वारा समस्त दस्तावेज गुम
होने की बात कहे जिसके कारण समस्त दस्तावेज व फार्म सहित फिर से 11 जून 2025 को शाखा पुनः
जमा किया। अरविंद ने बताया कि सुमीत सर से मौखिक निवेदन करता रहा सुमीत सर के द्वारा साईट
न खुलने की बात करने रहे। तब शाखा प्रबंधक लाल बाब गुप्ता को लिखित शिकायत दिनांक 14.08.2025
को किया फिर भी उक्त योजना में होने वाली कटौती को बंद नहीं किया गया व उसकी पत्नी के बचत
खाता से राशी कटौती होती रही जिसके कारण अरविंद प्रकाश पांड़े ने आर्थिक व मानसिक रूप से
परेशान होकर दिनांक 05 मई 2026 को व्हाटसअप के माध्यम से क्षेत्रीय प्रबंधक को इस मामले में
शिकायत किया। जिसके बाद हरकत में आया बैंक प्रबंधक ने मात्र 3 घण्टे में ही उसकी पत्नी स्व.
श्रीमती सुषमा पाण्डेय का अटल पेंशन खाता बंद कर दिया गया इससे साफ जाहिर होता है कि शाखा में
पदस्थ अधिकारी कर्मचारिया ने जमकर लापरवाही किया है। अरविंद पांड़े ने क्षेत्रीय प्रबंधक को
शिकायत किया है कि 18 माह तक उसको आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान करने वाले लापरवाह
अधिकारी कर्मचारीयो के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाये।



