जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

मोना माडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल मेरिट लिस्ट में…..

मोना माडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल मेरिट लिस्ट में.....

मोना माडर्न स्कूल के छात्र हेमंत पटेल मेरिट लिस्ट में…..

सारंगढ़–बिलाईगढ़. जिले के बरमकेला ब्लॉक के प्रसिद्ध स्कूल मोना माडर्न स्कूल बरमकेला के कक्षा 10वीं के छात्र हेमंत पटेल ने 97.5% अंकों के साथ जिले में टॉप करते हुए प्रदेश के मेरिट लिस्ट में 10वा स्थान प्राप्त किया है। हेमन्त पटेल बरमकेला के आमापाली गांव का निवासी है। उनके माता पिता कृषक है।

अपनी शानदार मेहनत और दृढ़ निश्चय के बदौलत हेमंत को यह उपलब्धि हासिल हुआ है। मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हेमंत पटेल को बधाई प्रदान किया है।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्र की मेहनत और शिक्षकों तथा माता पिता के मार्गदर्शन को देते हुए हेमंत पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button