
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला: सुरगुली गांव में कुएं में ट्रैक्टर गिराने से नाबालिग की मौत, धौराभाठा से सुरगुली गांव जा रहे थे पांच लोग,

चार ने कूदकर बचाई जान,
सलिहा थानाक्षेत्र का है मामला,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। इस हादसे में 16 साल के
नाबालिग संजू केवट की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह सलीहा थाना क्षेत्र के सुरगुली गांव में हुई। सुबह करीब 7 बजे ग्राम धौराभाठा से बुद्धेश्वर कवर के ट्रैक्टर में खिलेश कवर, दिनेश सिदार, खिलेश्वर सिदार और संजू केवट, चालक चंद्रशेखर केवट के साथ सुरगुली गांव जा रहे थे। सुबह 8 बजे पिठादाई खेत, सुरगुली में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा।

हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक समेत चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई।
उन्हें मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, नाबालिग संजू केवट ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सलीहा पुलिस
मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सलिहा थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। ट्रैक्टर और नाबालिग के शव को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सके।



