राज्य

सरगुजिया बोलने पर बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, डीईओ ने स्कूल बंद करने का जारी किया आदेश, एक लाख जुर्माना भी लगाया

सरगुजिया बोलने पर बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, डीईओ ने स्कूल बंद करने का जारी किया आदेश, एक लाख जुर्माना भी लगाया

सरगुजिया बोलने पर बच्चे को नहीं दिया एडमिशन, डीईओ ने स्कूल बंद करने का जारी किया आदेश, एक लाख जुर्माना भी लगाया

अंबिकापुर। सरगुजिया बोलने पर बच्चे को सौरंग किड्स एकेडमी में एडमिशन नहीं देने पर इस पर संज्ञान लेते हुए डीईओ ने आगामी आदेश तक स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि उनके बच्चे को स्कूल में एक सप्ताह तक डेमो क्लास में रखा गया, लेकिन बाद में यह कहकर एडमिशन देने से मना कर दिया गया कि बच्चा सरगुजिया भाषा बोलता है, जिससे अन्य बच्चे भी प्रभावित हो सकते हैं। इस मामले में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जांच में दोषी पाने पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही थी।

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को दिए थे जांच के निर्देश

घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ गई थी। लोग इसे क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति के अपमान से जोड़कर देख रहे थे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button