राज्य

जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, इलाज कराने लाया गया था मेकाहारा….

जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, इलाज कराने लाया गया था मेकाहारा....

जेल प्रहरियों को चकमा देकर कैदी फरार, इलाज कराने लाया गया था मेकाहारा….

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी का नाम साहेब कुमार ताती है। उसे इलाज के लिए जेल प्रहरियों ने मेकाहारा अस्पताल लाया था, इस दौरान वह मौका देखकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती मूलतः बिहार राज्य का निवासी है। आरोपी तीन वर्ष पहले गोबरानवापारा थाना में हत्या के प्रयास के अपराध में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। आरोपी को मेकाहारा अस्पताल इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच मौका देखते ही पुलिस जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया।

मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की सूचना मिली है। आरोपी को अस्पताल में इलाज कराने के लिए लाया गया था। इसी बीच चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। बता दें कि केंद्रीय जेल के सजायाफ्ता कैदी या फिर विचाराधीन कैदी के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी जेल कर्मचारियों की चूक से कई कैदी फरार हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button