जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ टाईम्स के पॉडकास्ट में पीएचई विभाग जिलाधिकारी रमाशंकर कश्यप से विशेष चर्चा पारिवारिक विषयों समेत सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा परिचर्चा

सारंगढ़ टाईम्स के पॉडकास्ट में पीएचई विभाग जिलाधिकारी रमाशंकर कश्यप से विशेष चर्चा पारिवारिक विषयों समेत सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा परिचर्चा

सारंगढ़ टाईम्स के पॉडकास्ट में पीएचई विभाग जिलाधिकारी रमाशंकर कश्यप से विशेष चर्चा पारिवारिक विषयों समेत सरकार की योजनाओं पर हुई चर्चा परिचर्चा

सारंगढ़ टाईम्स.
दैनिक सारंगढ़ टाईम्स सह संपादक मयुरेश केशरवानी के साथ सारंगढ़ टाईम्स कार्यालय में पॉडकास्ट शो ‘‘मुद्दे की बात‘‘ में पीएचई विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री रमांश्कर कश्यप बतौर गेस्ट शामिल हुए। अपने जॉब, परिवार और शासकीय योजनाओं समेत कई विषयों पर रमाशंकर कश्यप ने अपने अनुभव साझा किये और कई सवालों के जवाब भी दिये। आईए जानते हैं किन किन विषयों पर पॉडकास्ट शो में चर्चा परिचर्चा हुई।

सवाल- सर आपकी पारिवारिक पृष्ठभुमि के बारे में बताने का कष्ट करेंगे।
जवाब- मेरे पिताजी शिक्षक थे। हम कुल चार भाई हैं। एक भाई प्रिंसिपल हैं। एक भाई कृषक हैं व एक भाई का स्वर्गवास हो चुका है। मेरे सुपत्र ने बीटेक में इंजिनियंरिंग की है और बिटिया भी डेंटल डॉक्टर है। सवाल- सभी का एक अपना लाईफ स्टाईल होता है, आप किस प्रकार के सिद्धांतों को फॉलो करना पसंद करते हैं ?
जवाब- सादा जीवन उच्च विचार।
सवाल- सारंगढ़ को लेकर आपका अनुभव कैसा रहा है और यहां के लिए आपकी प्राथमिकताएं कैसी रही हैं ? जवाब- नवीन सृजित जिला है, मैं पुर्व में रायगढ़ में एसडीओ के तौर पर कार्य किया हुं जिसके कारण यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई। सवाल- पीएचई विभाग का मुख्य कार्य शहर गांव में पेय जल की आपुर्ति रही है, सारंगढ़ में इन दिनों जल आवर्धन योजना का कार्य चल रहा है आखिर कब तक वह पुरा हो जाएगा ? जवाब- कार्य तीव्र गति से चल रहा है। 80 प्रतिशत कार्य पुर्ण हो चुका है। एक टंकी जिसे जलागार कहा जाता है ,उसके लिए भी बजट में राशि जारी हो गया है। अभी की स्थिति में 40 प्रतिशत हिस्से में पानी प्रारंभ करने की स्थिति में हैं व मई महीने में हम लोग 40 प्रतिशत हिस्से को पानी देना शुरू भी कर देंगे। सवाल- जल आवर्धन के कारण सड़कें खोदी गई जिससे पाईप लाईन भी टुटे, नालियों का पानी घरों के भीतर पाईप के माध्यम से पहुंचा जिसके कारण पिलिया की बिमारी भी फैल रही है उस पर आप क्या कहेंगे ?
जवाब- पिलिया के मरीज जनवरी से 17 मार्च तक के स्थिति में 60 मरीजों के डिटेक्ट होने की जानकारी जिला अस्पताल से मिली है। जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनो ही क्षेत्र के मरीज शामिल हैं। ऐसे में यह कहना सही नही है कि सिर्फ पानी के कारण ही पिलिया के मरीजों में बढोतरी हुई है। पिलिया के औैर भी कई कारण होते हैं।

सवाल- 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर सारंगढ़ की जनता को क्या संदेश देना चाहेंगे ? जवाब- जल का संरक्षण बहुत महत्तवपुर्ण है, जल संवर्धन, जल को बचाने के लिए तरह तरह से कार्य करने आवश्यक हैं। सवाल- सारंगढ़ में भूजल स्तर लगातार गिर रहा है इसको लेकर क्या तैयारियां है ? जवाब – कलेक्टर महोदय के नेतृत्व में जल संगवारी अभियान चलाया जा रहा है। जल संर्वधन के संदर्भ में एक लाख से अधिक स्थानों पर जल संवर्धन के कार्य किये जाने हैं। जैसे सोखता गड्ढा व विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह से जल को बचाया जा सके। जल संवर्धन के लिए आज जो तैयारी हम लोग कर रहे हैं उसका लाभ आने वाले दो तीन सालों के बाद बेहतर तरीके से लोगों को मिल सकेगा। सवाल- जिले का कौन सा ब्लॉक है जहां पर पानी को लेकर बहुत ज्यादा किल्लत है ? जवाब- संट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड के द्वारा बरमकेला को सेमी क्रिटिकल ब्लॉक के रूप में घोषित किया गया है। वहां का जल स्तर 150 फिट से लेकर 300 फिट तक चला जाता है।

गर्मी के दिनों में पानी का लाभ नही मिल पाता है। इसलिए सभी को जल संचयन में योगदान देने की आवश्यकता है चाहे वो कृषक हो या आम नागरिक या कोई भी। सवाल- केन्द्र सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को लेकर जनता के मन में संतोष नजर नही आ रहा है। कहीं पाईप लाईन फटे हैं, कहीं लिकेज है, कही टंकी निर्माण अधुरा है तो आखिर ये सुधरेगा कैसे ? जवाब- आपका कहना सही है, जल जीवन मिशन के तहत हमारे जिले में 706 ग्राम हैं और इसके तहत बहुत सी योजनाएं है और सारंगढ़ बरमकेला को मिलाकर दो समुह जल प्रदाय योजना है जिसके तहत 255 ग्राम शामिल हैं।

प्रयास है कि जल्द से जल्द जनता को योजनाओें को लाभ मिल सके।
सवाल- गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य को लेकर आपने बड़ी कार्यवाही कब की ?
जवाब- जिस दिन 6 जनवरी को मैने ज्वाईन किया उसी दिन रायगढ़़ से आते हुए हरदी ग्राम में एमवीआर के कॉलम में खामियां नजर आयी जिसे मैने सीधे डिस्मेंटल कराया। सवाल- जिले के कौन से विकासखण्ड में जल आपुर्ति के लिए बडे प्रोजेक्ट की जरूरत है ? जवाब- गिरते भुजल स्तर के कारण ट्युबवेल में ससमस्या आएगी, विशेष तौर पर बिलाईगढ़ क्षेत्र में जनता को सामुहिक जल प्रदाय योजना का लाभ मिलना चाहिए। इस दिशा में हम लोग योजना तैयार करेंगे और वरिष्ठ कार्यालय भी प्रोजेक्ट भेजेंगे। सवाल- गर्मी का महिना आ रहा है, ग्रामीण क्षेत्र में पानी की कमी होती है, पानी दुषित भी होता है, बैक्टिरिया युक्त पानी की भी शिकायत मिलती है इसको लेकर क्या तैयारियां हैं ? जवाब- ग्रीष्म काल के लिए हम लोगों की दो टीम बनती है

जिसे हम मोबाईल युनिट बोलते हैं। पुरे जिले का भ्रमम किया जाता है। उक्त वाहनों में पर्याप्त मात्रा में हेंडपंप के स्पेयर पार्टस रहते हैं। मैकेनिक भी रहते हैं, जहां से भी शिकायत मिलती है उसका त्वरित निराकरण भी हमारी टीम करती है। सवाल- भविष्य को लेकर प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार के कौन कौन से ऐसे प्रोजेक्ट हैं जिनकी जानकारी जनता को होनी चाहिए। जवाब- वर्तमान में केन्द्र और राज्य सरकार की एक ही सबसे बडी योजना चल रही है और वह जल जीवन मिशन है। 2028 तक उसी योजना पर ही कार्य होगा। मार्च में महिला दिवस और विश्व जल दिवस को विशेष तौर पर जल पखवाड़ा और जल महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुल उद्देश्य यह है

कि यह गांव का उत्सव और देश के उत्सव के रूप में लोगों को जागरूक करेगा।
सवाल- चैनल के माध्यम से जिले वासियों को क्या संदेश देना चाहेंगे।
जवाब- मेरा अनुरोध रहेगा कि आने वाली पीढियों के लिए संपत्ति से ज्यादा जल बचाने को जोर देना चाहिए ताकि आने वाली पीढी हमको धन्यवाद ज्ञापित कर सके। जल बचाएंगे तभी हमारा कल बचेगा। सवाल- सारंगढ़ टाईम्स के द्वारा मोटिवेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है उसपर आपकी राय। जवाब- यह मुहिम काफी अच्छा है, आशा है कि सभी अधिकारी इस कार्यक्रम में आकर अपना संदेश देंगे ताकि ऐसे कार्यक्रमों से युवा वर्ग भी मोटिवेट होंगे।

परिचय के साथ प्रारंभ हुई चर्चा – जिले के मुख्य कार्यपालन अभियंता रमा शंकर कश्यप ने बताया कि वो मुलतः मुंगेली जिले के ग्राम जरहा गांव के निवासी हैं। शिक्षा दीक्षा रायगढ़ जिले में होने की बात उनके द्वारा कही गई। 6 जनवरी 2025 को सारंगढ़ जिले का प्रभार पाने की बात भी उन्होने कही। वहीं भविष्य में पानी को लेकर होनी वानी समस्याओं पर भी उन्होने प्रकाश डाला। मुद्दे की बात कार्यक्रम में एक्क्युटिव इंजिनीयर श्री रमाशंकर ने इस पॉडकास्ट शो के लिए आभार भी व्यक्त किया।

सोशल मिडिया में उपलब्ध पॉडकास्ट का एपिसोड

सारंगढ़ टाईम्स के यु ट्युब चैनल और फेसबुक अकाउंट में भी पॉडकास्ट का यह एपिसोड़ उपलब्ध है। आने वाले दिनों में दैनिक सारंगढ़ टाईम्स समुह के द्वारा और भी महत्तवपुर्ण विषयों पर पॉडकास्ट के माध्यम से मुद्दे की बात मुहिम को जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button