जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

खैराहा, कुटेला-दुर्गापाली और खम्हारडीह में 1800 एकड़ में खुलने वाला है चूना पत्थर खदान !

खैराहा, कुटेला-दुर्गापाली और खम्हारडीह में 1800 एकड़ में खुलने वाला है चूना पत्थर खदान !

खैराहा, कुटेला-दुर्गापाली और खम्हारडीह में 1800 एकड़ में खुलने वाला है चूना पत्थर खदान !

खनिज विभाग कर रहा है ई-नीलामी की तैयारी,
खनि पट्टा आबंटन की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में,
सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र से लगा हुआ क्षेत्र में खुलने वाला है चूना पत्थर खदान,
सारंगढ़ अंचल प्रदूषण से हो जायेगा बदहाल,
गोमर्डा अभ्यारण्य से सटा हुआ गांव मे चूना पत्थर खदान की मंजूरी?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
जिल मुख्यालय सारंगढ़ के नगरीय क्षेत्र खैरहा-कुटेला-भोजपुर में शासन बड़े स्तर पर चूना पत्थर खदान खोलने की तैयारी कर रहा है। तीन चूना पत्थर खदानो की स्वीकृति देने की प्रक्रिया गुपचुप तरीके से पूरा किया जा रहा है। ई-नीलामी के द्वारा खनि पट्‌टा आबंटन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिये सरकारी सिस्टम पूरा जोर लगा रहा है। लगभग 730 हेक्टेयर यानि 1800 एकड़ का तीन चूना पत्थर खदान की स्वीकृति से सारंगढ़ शहर प्रदूषण से बदहाल हो जायेगा। गोमर्डा अभ्यारण्य से सटे हुए गांवो में चूना पत्थर खदान की स्वीकृति से प्रशासन के रवैये पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खदानीकरण से लोग परेशान है। सारंगढ़ विकासखंड़ के टिमरलगा, गुड़ेली, खर्री बड़े, बरमकेला विकासखंड़ के कटंगपाली, बोंदा, नौघटा, साल्हेओना तथा बिलाईगढ़ के डुरूमगढ़, गोविदवन आदि गांवो में पहले से ही चूना पत्थर खदान से लोग परेशान चल रहे है अब 730 हेक्टेयर का चूना पत्थर का तीन नये ब्लाक को मंजूरी देने की प्रक्रिया चल रही है। इसमे पहला खदान खैराहा में खुलने के लिये शासन तैयारी कर रहा है, नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 10 का क्षेत्र खैराहा चूना पत्थर खदान में आसपास के गांवो का भी शामिल किया गया है जिसमे चंदाई, जूनाडीह, खैराहा, रापांगुला तथा सारंगढ़ के 212 हेक्टेयर जमीन पर चूना पत्थर खदान खोलने की प्रक्रिया चल रही है।

वही चूना पत्थर ब्लाक क्रमांक 2 खम्हारडीह में भैंसथान, भोजपुर, गाताडीह, खम्हारडीह, कुटेला,पचपेड़ी और सुलौनी गांव शामिल है यह चूना पत्थर ब्लाक 428 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रस्तावित है। वही कुटेला-दुर्गापाली चूना पत्थर खदान में हरिहरपाली, कुटेला और खम्हारडीह गांव शामिल है जहा पर 90 हेक्टेयर भूमि पर चूना पत्थर खदान की स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है। बताया जा रहा है कि सारंगढ़ नगर पालिका के खैरहा, जूनाड़ीह, कुटेला और भोजपुर क्षेत्र भी इस चूना पत्थर खदान में प्रभावित हो रहा है। अर्थात सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक-1, वार्ड क्रमांक-10 तथा वार्ड क्रमांक-2 में नया चूना पत्थर खदान खुलने की प्रक्रिया चल रही है।

बताया जा रहा है कि उक्त तीनो नये चूना पत्थर ब्लाको को मंजूरी देने की प्रक्रिया
कागजो पर तेजगति से चल रही है। इसके लिये जिला प्रशासन सभी संबंधित सरकारी विभागो से इस चूना पत्थर खदानो से संबंधित विवरण एकत्रित करके शासन के पास भेज रहा है। जिसके बाद उक्त तीनो चूना पत्थर ब्लाको को अनुमति मिल सकती है और ई-आक्शन में तीनो चूना पत्थर ब्लाक को खनि पट्‌टा आबंटन कर दिया जायेगा जिसके बाद यहा पर खदान प्रारंभ हो सकता है। हालांकि अभी
प्रक्रिया चल रही है और शासन फूंक-फूंक कर कदम रख रही है किन्तु नगरीय सीमा से लगे हुए क्षेत्र में 1800 एकड़ का चूना पत्थर खदान खुलने से प्रदूषण यहा जमकर तबाही मचायेगा इस बात में कोई दो राय नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button