Uncategorizedएक मुलाकातदेशराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की सौजन्य भेंट, बस्तर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की चुनौतियों और रणनीति की दी जानकारी

राष्ट्रपति भवन में देश के विभिन्न राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों की हुई मुलाकात, राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बस्तर संभाग में स्थानीय निकाय चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन से जुड़ी विशेष बुकलेट राष्ट्रपति कार्यालय को सौंपी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण अवसर रहा, जब प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर देश के अन्य प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी उपस्थित रहे।

इस सौजन्य मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों के सफल आयोजन से जुड़े अनुभवों को साझा किया। विशेष रूप से बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान सामने आई चुनौतियों और निर्वाचन आयोग द्वारा उनसे निपटने के लिए अपनाई गई रणनीतियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर श्री सिंह ने बस्तर संभाग में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया, चुनौतियों और आयोग की कार्ययोजना से संबंधित एक विशेष बुकलेट की प्रति राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की।

बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराना निर्वाचन व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहा है। ऐसे में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अपनाई गई रणनीतियों और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के अनुभवों का दस्तावेजीकरण निर्वाचन प्रक्रिया की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के माध्यम से छत्तीसगढ़ की निर्वाचन व्यवस्था और बस्तर में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के अनुभवों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button