रायगढ़

रायगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर आधार कार्ड जांच के बहाने झपटी वृद्धा की सोने की चैन गिरफ्तार….

रायगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर आधार कार्ड जांच के बहाने झपटी वृद्धा की सोने की चैन गिरफ्तार....

रायगढ़ में फर्जी पुलिस बनकर आधार कार्ड जांच के बहाने झपटी वृद्धा की सोने की चैन गिरफ्तार….

रायगढ़। शहर के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस बनकर झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर आधार कार्ड जांच के बहाने एक वृद्ध महिला के गले से सोने की माला झपट ली थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई माला और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी समेत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति बरामद कर ली है.

मामले में ग्राम सम्बलपुरी की रहने वाली रेशमी निषाद ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से रायगढ़ पहुंची थीं. दोनों सिग्नल चौक के पास बस से उतरकर पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड की ओर जा रही थीं. इसी दौरान लाल रंग की स्कूटी क्रमांक CG 13 AT 9561 पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी दुर्घटना के बारे में पूछताछ शुरू की और आधार कार्ड दिखाने के लिए कहा. इसी दौरान मौका पाकर एक आरोपी ने वृद्धा के गले में पहनी सोने की माला झपट ली और दोनों आरोपी स्कूटी से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा ने तुरंत नाकेबंदी करवाई और पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई. जांच के दौरान पुलिस ने चमार सिंह यादव (55 वर्ष) निवासी नवागढ़ राजापारा रायगढ़ और रामकुमार नायक (40 वर्ष) निवासी मधुवन पारा रायगढ़ को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया.

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने उनके कब्जे से 14 नग सोने की फोकली, एक सोने का पदक और काले मोती लगी सोने की माला बरामद की, जिसकी कीमत करीब 85 हजार रुपये बताई गई है. इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है. इस तरह जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि झपटमारी और उठाईगिरी जैसी घटनाओं पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button