राज्य

खुशिया बदली मातम में दहेज खरीदने निकले व्यक्ति का सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…. शादी की तैयारियों पर टूटा दुःखो का पहाड़ 

खुशिया बदली मातम में दहेज खरीदने निकले व्यक्ति का सड़क हादसे में दर्दनाक मौत.... शादी की तैयारियों पर टूटा दुःखो का पहाड़ 

खुशिया बदली मातम में दहेज खरीदने निकले व्यक्ति का सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…. शादी की तैयारियों पर टूटा दुःखो का पहाड़ 

बिलासपुर। से एक बहुत ही दुखत ख़बर निकल कर सामने आया है कि पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसा ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।घर में होने वाली शादी की तैयारियों के बीच दहेज में देने के लिए टीवी खरीदने निकले दो स्कूटी सवारों को तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, लोहर्सी निवासी बरन भानु (50 वर्ष) अपने मित्र बंशी श्रीवास के साथ गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे स्कूटी से मल्हार जा रहे थे। बताया जा रहा है कि परिवार में जल्द ही शादी होने वाली थी और उसी के लिए टीवी खरीदने का कार्यक्रम था। इसी दौरान पचपेड़ी थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। सिम्स में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह बरन भानु ने दम तोड़ दिया, जबकि बंशी श्रीवास का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पचपेड़ी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस हादसे के बाद जिस घर में शादी की तैयारियां और खुशियों का माहौल था, वहां अब शोक छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button