
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन पर समीर ठाकुर व सहयोगियों ने अस्पताल में किया फल वितरण
सारंगढ़ टाईम्स।
आज दिनांक २१ फरवरी को प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता और छत्तीगढ़ युवा आयोग के पूर्व सदस्य समीर सिंह ठाकुर की अगुवाई में जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया। मरीजों को फल वितरण के दौरान हरिनाथ खूंटे, जय बानी, महेंद्र केजरीवाल, संगीत ठाकुर, प्रकाश अग्रवाल, कुलकित चंद्रा,परिमल चंद्रा, राजा गुप्ता, जुली ठाकुर, सूरज गुप्ता, मुनु थवाइत भी उपस्थित रहे। गौर तलब है की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जब पिछली बार सारंगढ़ के दौरे पर थे तब समीर सिंह ठाकुर के निवेदन पर उनके निवास भी गए थे। पूर्व में भी कई बार समीर सिंह ठाकुर के घर विष्णुदेव साय आ चुके हैं। अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान भी विष्णुदेव साय का उनके निवास आना होता रहा है। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पावन अवसर पर उनके शुभचिंतकों द्वारा उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हुए मरीजों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के क़द्दावर नेता गण भी उपस्थित रहे।





