जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रेल लाईन की उम्मीद : पिल्दा-पलारी-बलौदाबाजार-कसडोल-सरसीवां-सारंगढ़- बरगढ़ (ओडिशा) के बीच नई रेल लाईन 241 किमी का होगा सर्वे, 29 लाख रूपये की मिली स्वीकृति,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रेल लाईन की उम्मीद : पिल्दा-पलारी-बलौदाबाजार-कसडोल-सरसीवां-सारंगढ़- बरगढ़ (ओडिशा) के बीच नई रेल लाईन 241 किमी का होगा सर्वे, 29 लाख रूपये की मिली स्वीकृति,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रेल लाईन की उम्मीद : पिल्दा-पलारी-बलौदाबाजार-कसडोल-सरसीवां-सारंगढ़- बरगढ़ (ओडिशा) के बीच नई रेल लाईन 241 किमी का होगा सर्वे, 29 लाख रूपये की मिली स्वीकृति,

रायपुर-सारंगढ़-झारसुगड़ा रेल लाईन के लिये 8
हजार करोड़ का निवेश की रेल्वे को तलाश,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
केन्द्रीय बजट में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रेल लाईन की उम्मीदो का पंख लगते दिख रहा है। नया रेल लाईन सर्वे में पिल्दा – पलारी (पलारी) बलौदाबाजार – कसडोल – सरसीवां – बरगढ़ (ओडिशा) के बीच 241 किमी लंबी रेल लाईन के सर्वेक्षण के लिये 29 लाख रूपये की स्वीकृति को बजट में स्थान दिया गया है वही स्वीकृत रेल परियोजना रायपुर-सारंगढ़- झारसुगड़ा रेल लाईन के लिये निजी साइडिंग या बड़े औद्योगिक निवेश के रूप में 8258 करोड़ रूपये के संसाधन की तलाश रेल्वे को है। यह होने पर इस नये रेल लाईन का काम शुरू हो सकता है। एक फरवरी को संसद मे केन्द्रीय वित्त मंत्री के द्वारा प्रस्तुत बजट के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दो रेल परियोजनो को अपने बजट मे स्थान दिया है।

रेल्वे के बजट विवरण पुस्तिका में नये रेल लाईन सर्वे में पिल्दा – पलारी (पलारी) बलौदाबाजार – कसडोल – सरसीवां – सारंगढ़-बरगढ़ (ओडिशा) के बीच 241 किमी लंबी रेल लाईन के सर्वेक्षण के लिये 29 लाख रूपये की स्वीकृति को दर्शाया गया है। इस मार्ग का सर्वेक्षण आरईटीएस होगा, यह एक प्रारंभिक अध्ययन है जो इस मार्ग की तकनीकी व्यवहार्यता और वित्तीय लाभ का आकंलन करने के लिए किया गया है। यह लाइन छत्तीसगढ़ के पिल्दा (रायपुर जिला) से शुरू होकर पलारी, बलौदाबाजार, कसडोल, सरसीवां-सारंगढ़ होते हुए ओडिशा के बरगढ़ को जोड़ने के लिए प्रस्तावित है। यहा टोही इंजीनियरिंग एवं यातायात सर्वेक्षण किया जायेगा जो किसी भी नए निवेश प्रस्ताव के लिए पहली आवश्यकता होती है। इसके तहत संभावित

यातायात क्षमता, निर्माण लागत और 'रिटर्न ऑफ इन्वेस्टमेंट' का आकलन किया जाता है। उपलब्ध मानचित्रों के माध्यम से सबसे उपयुक्त मार्ग का निर्धारण किया जायेगा। 2026 की निर्माण दरों के आधार पर प्रति किलोमीटर लागत का अनुमान तथा इस क्षेत्र में सीमेंट उद्योगों (विशेषकर बलौदाबाजार
बेल्ट) और कृषि उत्पादों से मिलने वाले माल ढुलाई राजस्व का आकलन किया जायेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ और ओडिशा के पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ना भी इसका प्रमुख बिन्दु है। बजट के अनुसार सर्वे के लिये 29 लाख रूपये की प्रारंभिक स्वीकृति मिली है।

रायपुर-सारंगढ़-झारसुगड़ा रेल लाईन के लिये 8
हजार करोड़ का निवेश की रेल्वे को तलाश,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रमुख रेल परियोजना रायपुर-बलौदाबाजार-गिधौरी-सरसीवां-सारंगढ़- पुसौर-झारसुगड़ा रेल लाईन (310 किमी) के लिये बजट मे टोकन मनी 5 करोड़ रूपये की आबंटन दिया गया है। इस रेल परियोजना के लिये दिये गये जानकारी मे बताया गया है कि इस रेल परियोजना की पूंजीगत लागत 2,161 करोड़ है, जिसमें एक बड़ा हिस्सा 8,258.03 करोड़ डिपॉजिट कार्य (जैसे
कि निजी साइडिंग या बड़े औद्योगिक निवेश) के तहत दिखाया गया है। अर्थात राज्य सरकार या निजी निवेश से उक्त डिपाजिट कार्य के लिये निवेश प्राप्त होने पर इस रेल परियोजना का काम प्रारंभ हो जायेगा। छत्तीसगढ़ के लिये स्वीकृत रेल लाईन में इस रेल परियोजना को पूरा करना केन्द्र सरकार की प्राथमिकता
में है किन्तु पूंजीगत लागत 2161 करोड़ के बाद डिपाजिट कार्य के लिये 8 हजार करोड़ से अधिक राशी को राज्य सरकार या कोई निजी कंपनी औद्योगिक निवेश करेगे तो रायपुर-सारंगढ़-झारसुगड़ा रेल लाईन शीघ्र ही अस्तित्व में आ सकता है। इसका सर्वेक्षण और डीपीआर बनाये जाने का काम पूरा हो गया है। इस रेल लाईन को सिर्फ डिपाजिट कार्य के लिये पूंजी की आवश्यकता है। राज्य सरकार यदि इस मांग को स्वीकार कर ले तो सारंगढ़ क्षेत्र मे रेल लाईन का सपना पूरा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button