देश

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी पी एल पुनिया हटाए गए, कुमारी शैलजा बने नए प्रभारी

कांग्रेस के तीन राज्यों में नए प्रभारी, रंधावा को राजस्थान, कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी
नई दिल्ली, कांग्रेस ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है. उन्हें संचालन समिति का सदस्य भी बनाया है. कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है. शक्ति सिंह गोहिल दिल्ली के अलावा हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है. वहीं, राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है और आज ही पार्टी ने सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया है. उन्हें संचालन समिति का सदस्य भी बनाया है. रंधावा पंजाब में डिप्टी सीएम रहे हैं. कांग्रेस में नई नियुक्तियों के संबंध में महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है.

इसके अलावा, कुमारी शैलजा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है. शक्ति सिंह गोहिल दिल्ली के अलावा हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है. वहीं, राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. गुरदीप सप्पल को पवन बंसल के साथ लगाया गया है. बंसल पार्टी के प्रशासनिक विभाग के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

बताते चलें कि अजय माकन राजस्थान के प्रभारी थे, लेकिन गहलोत खेमे के आरोपों के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था, जिसके बाद से पद खाली पड़ा था. जिन तीन राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, उन्होंने राजस्थान में अजय माकन, छत्तीसगढ़ में पीएल पुनिया और हरियाणा में विवेक बंसल की जगह ली है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button