राज्य

बाल संप्रेषण गृह से दीवार फांदकर 7 नाबालिग फरार…

बाल संप्रेषण गृह से दीवार फांदकर 7 नाबालिग फरार...

बाल संप्रेषण गृह से दीवार फांदकर 7 नाबालिग फरार…

दुर्ग. दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित बाल सुधार गृह से दीवार फांदकर 7 नाबालिग फरार हो गए हैं. घटना 28 नवंबर की रात की है. सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 नाबालिग को बरामद कर लिया. फिलहाल 3 नाबालिग की तलाश जारी है.  जानकारी के मुताबिक, बच्चे दुर्ग जिले से बाहर चले गए हैं. इससे पहले भी कई बार यहां से बच्चे यहां से भाग चुके हैं. 1 महीने में यह दूसरी घटना है. इस घटना के बाद बाल सुधार गृह एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है.

बता दें कि पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नवंबर को भी 3 अपचारी बालक निकल गए थे. उनमें हत्या, लूट जैसे गंभीर अपराध वाले नाबालिग भी शामिल हैं. वहीं 26 दिन के बाद दोबारा 28 नवंबर को 7 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भाग गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button