राज्य

सब इंस्पेक्टर की मौत, रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौटने के दौरान हुआ भीषण हादसा, 2 जवान घायल

सब इंस्पेक्टर की मौत, रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौटने के दौरान हुआ भीषण हादसा, 2 जवान घायल

 सब इंस्पेक्टर की मौत, रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौटने के दौरान हुआ भीषण हादसा, 2 जवान घायल

छत्तीसगढ़ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौट रही कोरबा पुलिस की टीम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसे में सब इंस्पेक्टर की जहां मौत हो गयी है, वहीं दो अन्य जवानों को चोटे आई है। बताया जा रहा है कि कोरबा जिला के पाली थाना की पुलिस टीम कानपुर से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तार कर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियों के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के दौरान ये भीषण हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार लोग कानपुर, उत्तर प्रदेश से कोरबा वापस लौट रहे थे. इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे अनुपपुर-वेंकटनगर से गौरेला की जाते हुए स्कॉर्पियो गाड़ी के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया. कुत्ता सामने आने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और 3-4 बार पलटते हुए सड़क के किनारे जा गिरी.

इस हादसे में थाना पाली के उप निरीक्षक विलायत हुसैन (56 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि अन्य 4 सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में आरक्षक नारायण कश्यप, आरक्षक शैलेंद्र कंवर, गाड़ी चालक करमु और सहायक गोपी कुमार शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button