राज्य

सारंगढ़ : गर्ल्स स्कूल के सामने नया महिला पुलिस थाना भवन का निमार्ण शुरू,

सारंगढ़ : गर्ल्स स्कूल के सामने नया महिला पुलिस थाना भवन का निमार्ण शुरू,

सारंगढ़ : गर्ल्स स्कूल के सामने नया महिला पुलिस थाना भवन का निमार्ण शुरू,

अजजा पुलिस थाना भवन का भी होगा यही पर निमार्ण
गर्ल्स कालेज और गर्ल्स स्कूल के सामने महिला थाना होने से मजनूंओ पर लगेगा लगाम,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ शहर के भीतर स्थित शासकीय गर्ल्स कालेज और शासकीय गर्ल्स स्कूल के ठीक सामने पुलिस कालोनी की जर्जर मकानो को तोड़कर महिला पुलिस थाना और अजजा पुलिस थाना का भवन का निमार्ण कार्य शुरू हो गया। शीघ्र ही यहा पर महिला पुलिस थाना और अजजा पुलिस थाना का भवन बनकर तैयार हो जायेगा।

इसके निमार्ण से गर्ल्स स्कूल के सामने बाईक राईडर्स  और मजनूंओ के हरकतो पर लगाम लग जायेगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के सदर रोड़ स्थित शासकीय कन्या उच्चत्तर विद्यालय और शासकीय महिला महाविद्यालय के सामने पुलिस कर्मचारियो को वर्षो पुराना सरकारी मकान स्थापित था।

यहा पर जर्जर हो चुके पुलिस लाईन के मकानो को तोड़कर उस स्थान पर महिला पुलिस थाना का प्रस्ताव पारित किया गया था जिसके तारतम्य में आज महिला पुलिस थाना भवन का नवीन निमार्ण प्रारंभ किया गया। बताया जा रहा है इसके बगल में अनुसूचित जाति-जनजाति पुलिस थाना का भी नवीन भवन प्रस्तावित है तथा दोनो थाना का खुलने से जिला मुख्यालय में पुलिस व्यवस्था और भी सदृण होगा। बताया जा रहा है कि शासकीय गर्ल्स स्कूल और शासकीय गर्ल्स कालेज को देखते हुए यहा पर महिला पुलिस थाना का प्रस्ताव को स्वीकृत दिया गया है ताकि बाईक राईडर्स और मजनूंओ की हरकतो पर भी अंकुश लगाया जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button