राज्य

खेत के पास खून से सनी मिली लाश डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक जाँच मे जुटी…

खेत के पास खून से सनी मिली लाश डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक जाँच मे जुटी...

खेत के पास खून से सनी मिली लाश डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक जाँच मे जुटी…

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरापाली मे खेत के पास बनी झोपडी के पास खून से सनी हुई लाश मिली है । लाश मिलने से क्षेत्र मे दहशत का माहौल बन गया है घटना कि सुचना के बाद धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जाँच मे जुट गए है । एसडीओपी सिद्धांत तिवारी मृतक के परिजनों से घटना के विषय मे पूछताछ कर रहे है वही घटना कि गंभीरता से लेते हुए फॉरेनसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। जो मौके पर जाँच मे जूटे हुए है

मृतक का नाम नत्थू राम चौहान पिता टत्थू राम उम्र लगभग 55 वर्ष मे बताया जा रहा नत्थू का स्वयं के बाड़ी के पास बोर घर के पास खून से लथपथ शव मिला है घटना आज सुबह के होने का अंदेशा जताया जा रहा है।फिलहाल पुलिस घटना को हत्या मानकर जाँच मे जुट हुई है परिजनों गॉव वालो से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस कि जाँच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button