जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

डीईओ की छापामार कार्यवाही : लापरवाही बरतने पर प्रभारी प्राचार्य समेत आधा दर्जन सरकारी शिक्षक- कर्मचारियो को नोटिस?

डीईओ की छापामार कार्यवाही : लापरवाही बरतने पर प्रभारी प्राचार्य समेत आधा दर्जन सरकारी शिक्षक- कर्मचारियो को नोटिस?

डीईओ की छापामार कार्यवाही : लापरवाही बरतने पर प्रभारी प्राचार्य समेत आधा दर्जन सरकारी शिक्षक- कर्मचारियो को नोटिस?

शासकीय स्कूल गाताडीह में डीईओ ने किया छापामार कार्यवाही,
प्रार्थना देर से शुरू, कमजोर विद्यार्थियो ने लिये एक्सट्रा क्लास नही?
साप्ताहिक टेस्ट नही? एक व्याख्याता 8 दिन से गायब?

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड़ के गाताडीह के शासकीय उ.मा.शाला में औचक निरीक्षक मे पहुंचे डीईओ जे.आर.डहरिया स्कूल के लापरवाही भरा कार्यप्रणाली से खफा नजर आये और प्रभारी प्राचार्य समेत आधा दर्जन सरकारी शिक्षक-कर्मचारियो को नोटिस जारी किया है। डीईओ ने पाया कि निर्धारित समय पर प्रार्थना तक शुरू नही किया गया है वही एक व्याख्याता बिना अनुमति के 8 दिन से अनुपस्थित है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह डीईओ जे.आर.डहरिया बिलाईगढ़ ब्लाक के शासकीय उ.मा.शाला गाताड़ीह का औचक निरीक्षक किया जिसमे पाया गया कि विद्यालय मे निर्धारित समय के पश्चात् प्रार्थना सभा को प्रारंभ किया गया। साथ ही कलेक्टर के निर्देशानुसार कमजोर छात्रो के लिए विशेष अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जाना था

लेकिन यहा नही होना पाया गया। इसी तरह कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्रो का विषयवार साप्ताहिक ईकाई टेस्ट नही लिया जा रहा है तथा प्राचार्य द्वारा नियमित शाला अवलोकन नही किया जा रहा है एवं संबंधित शिक्षक/लिपिको के द्वारा निर्धारित शालेय समय का पालन नहीं किया जा रहा है और विलम्ब से शाला मे उपस्थित हुए, जिससे अध्ययन-अध्यापन एवं कार्यालयीन कार्य बाधित हो रहा है। डीईओ ने डी. के. प्रधान व्याख्याता दिनांक 12.08.2025 से 20.08.2025 तक अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाया। डीईओ जे.आर.डहरिया ने अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही के कारण से प्रभारी प्राचार्य समेत आधा दर्जन सरकारी शिक्षक-कर्मचारियो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब नही पाये जाने पर उक्त कृत्य के लिए राज्य कार्यालय को कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन प्रेषित किया जाने की चेतावनी भी दिया गया है।

किसको-किसको जारी किया गया नोटिस

हेमचरण अनन्त, प्रभारी प्राचार्य, डी. के प्रधान, व्याख्याता, सुश्री सी. जांगड़े, व्याख्याता, पी. बरिहा, व्याख्याता, एस.एन. साहू, सहा.ग्रे. 03, ओ.एन. पाण्डे, सहा.ग्रे. 03, शासकीय उ.मा.वि. गाताडीह, वि.ख. बिलाईगढ़ जिला-सारंगढ़-बिलाईगढ़ छ.ग. को नोटिस जारी कर 3 दिन मे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस नोटिस और औचक निरीक्षक की जानकारी अन्य स्कूलो को होने पर सरकारर करिंदो मे भय का माहौल बन गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button