जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला! 15 से अधिक लोगो ने किया जान से मारने का प्रयास,

भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला! 15 से अधिक लोगो ने किया जान से मारने का प्रयास,

भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर जानलेवा हमला! 15 से अधिक लोगो ने किया जान से मारने का प्रयास,

दुकान से बाहर खीचकर लोहे के राड़ से ताबड़तोड़ हमला,
मयूरेश का सर, पसली और पीठ पर आई चोट,
पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे ने किया प्राणघातक हमला,
नगर पालिका अध्यक्ष सोनी बंजारे को शासन ने पद से हटाया इसलिये किया हमला,
सारंगढ़ में आम नागरिको में गहरा आक्रोश,
देरशाम 9 बजे की घटना, मयूरेश अस्तपाल में भर्ती,
सिटी कोतवाली में संगीन धाराओ मे अपराध दर्ज
जान से मारने का प्रयास एवं लूट-डकैती की लगी धारा,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ में असामाजिक तत्वो का तांड़व बीती रात को देखने को मिला जब नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी पर 15 से अधिक लोगो ने लोहे के राड़ और अन्य घातक हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले मे बुरी तरह से घायल मयूरेश को तुरंत ही शासकीय हस्पताल ले जाया गया जहा पर उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है। लेकिन सर, पीठ, कमर आदि में गहरी चोट आई है। हमला नगर पालिका अध्यक्ष के पति अजय बंजारे और उनके साथियो ने किया। बताया जा रहा है कि राज्य शासन ने 2 जुलाई को ही नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे को पद से बर्खास्त घोषित कर दिया जिसके रोष में उन्होने मयूरेश पर हमला किया। इस हमले की जानकारी मिलते ही भाजपाईयो की भीड़ अस्पताल तथा थाना परिसर में एकत्रित होकर आरोपियो पर त्वरित कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे। सिटी कोतवाली पुलिस ने देररात आरोपी अजय बंजारे और अन्य साथियो के खिलाफ बीएनएस 109(1), 310(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया तथा आज दोपहर को हत्या का प्रयास और डकैती करने वाले 7 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड़ पर जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका सारंगढ़ के पार्षद तथा भाजपा नेता मयूरेश केशरवानी प्रतिदिन की भांति अपने दुकान को बंद करके घर आने की तैयारी कर रहे थे, उसी समय लगभग 9 बजे रात को नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे और उनके साथ लगभग 10-15 साथियो ने सुनियोजित षड़यंत्र के तहत उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उनके सर और कमर और पीठ पर लोहे के राड से हमला किया गया जिसकी उनको गंभीर चोटे आई। लगभग 10 से 15 मिनट तक गुड़ागर्दी का ताडंव मचाने के बाद अधमरा कर मयूरेश को आरोपी वहा से फरार हो गये। ही साहनी मोहल्ले की महिलाओ ने आरोपियो को मारपीट करने से रोका जिसके कारण से मयूरेश केशरवानी की जान बच पाई। वरना उनका हत्या होना तय दिख रहा था। हमले में आहत मयूरेश केशरवानी को तत्काल सारंगढ़ शासकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहा पर प्रारंभिक ईलाज के बाद एक्सरे के लिये निजी अस्पताल राधाकृष्ण अस्पताल ले जाया गया जहा अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वही मयूरेश केशरवानी के बड़े भाई अमितेश केशरवानी के शिकायत आवेदन पर सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अजय बंजारे और उनके अन्य 10-15 साथियो के खिलाफ बीएनएस की गैरजमानती धारा 109(1) तथा 310(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओ में गहरा आक्रोश

सारंगढ़ नगर पालिका के निर्वाचित पार्षद मयूरेश केशरवानी के ऊपर किया गया प्राणघातक हमले की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर और थाना में भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ एकत्रित हो गई। लगभग 100 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एक स्वर में पुलिस अधिकारियो से दोषियो पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग कर रहे थे। भाजपा नेताओ ने पुलिस को चेतावनी भी दिया कि कड़ी कार्यवाही नही होने पर उनके द्वारा विरोध प्रर्दशन किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, महामंत्री अजय गोपाल, मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पार्षद सत्येन्द बरगाह, पार्षद अमित तिवारी, भाजपा नेता हरिनाथ खूंटे, प्रकाश अग्रवाल, राजा गुप्ता, जय बानी, अविनाश पुरी, सतीश शर्मा, सूरज गुप्ता, जीतू गुप्ता, भीम केशरवानी,अक्षत स्वर्णकार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देररात तक थाने मे डटे रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष को राज्य शासन ने किया बर्खास्त पूरा मामला सारंगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष श्रीमती सोन बंजारे के खिलाफ राज्य शासन के द्वारा किया गया कार्यवाही से जुड़ा हुआ है। जमीन आबंटन में अनियमितता के कारण से राज्य शासन के द्वारा बंटी केशरवानी की शिकायत पर 2 जुलाई को ही नगर पालिका अध्यक्ष के पद से बर्खास्त कर दिया जिसके कारण से नपा अध्यक्ष के पति अजय बंजारे आक्रोशित होकर पार्षद
मयूरेश केशरवानी पर हमले का प्लान तैयार कर 10-15 साथियो के साथ जानलेवा हमला कर दिये। वही माहभर पूर्व नगर पालिका के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार और 7 पार्षदो को भी राज्य शासन के द्वारा अनियमितता को लेकर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इन दोनो घटनाओ को लेकर अयोग्य घोषित किये गये पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के मन में रोष व्याप्त था। जिसके कारण से ही मयूरेश पर प्राणघातक हमला किया गया।

हत्या का प्रयास और डकैती:  पुलिस की बड़ी

कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास और डकैती के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय और एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के विशेष निर्देश पर की गई। सभी
आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला 2 जुलाई 2025 की रात का है, जब मयूरेश केशरवानी उर्फ बंटी पर उसकी मार्बल दुकान के पास
10-15 लोगों ने जानलेवा हमला कर मारपीट की और लूटपाट की। बंटी के भाई अमितेश केशरवानी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अपराध क्रमांक 318/25 धारा 109(1), 310(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश की और उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों की पहचान नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय बंजारे, आशीष कुमार पटेल, धीरज कहार, आयुष दुबे, चारु शर्मा, मंधावा मिरी और संजय मिरी के रूप में हुई है। ये सभी सारंगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस द्वारा 3 जुलाई 2025 को इन सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। इस पूरी कार्रवाई में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की संयुक्त टीम और समस्त पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव और सांसद राधेश्याम राठिया ने पहुंचे अस्पताल, मयूरेश का कुशलक्षेम जाना सारंगढ़ नगर पालिका के भाजपा पार्षद मयूरेश केशरवानी पर हुए प्राणघातक हमले की खबर मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री अरूण साव तथा सांसद राधेश्याम राठिया आज शाम को सारंगढ़ के राधाकृष्ण अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना तथा स्वास्थ को लेकर डाक्टरो से पूर्ण जानकारी लिया। उपमुख्यमंत्री ने पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद अधिकारियो से चर्चा करने की बात कही। भाजपा के कार्यकर्ताओ ने उनके साथ हो रहे हमला आदि को लेकर काफी रोष व्यक्त किया तथा तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग किया। सांसद राधेश्याम राठिया ने भी असामाजिक तत्वो पर कार्यवाही की मांग किया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांड़े, जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, अरविंद हरिप्रिया, अजेश अग्रवाल, डां सनम जांगड़े, राजा गुप्ता, हरिनाथ खूंटे, सूरज गुप्ता, देवेन्द्र रात्रे, संजय चौहान, रामकुमार थुरिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केशरवानी सेवा समिति ने दिया ज्ञापन

केशरवानी सेवा समिति के द्वारा थाना जाकर ज्ञापन दिया गया हमारे वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद (केशरवानी वैश्य तरुण सभा के पूर्व प्रदेश महामंत्री) के ऊपर जो प्राणघातक हमला किया गया उस पर तुरन्त कार्यवाही किया जावे और केशरवानी सेवा समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी को भी ज्ञापन दिया गया। तथा दोषियो पर त्वरित कार्यवाही की मांग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button