राज्य

CG. 35 वर्षीय दिव्यांग युवक ने जिंदगी से तंग आकर मौत को लगाया गले चलते ट्रक के नीचे कूदकर युवक ने की आत्महत्या देखे VIDEO….

CG. 35 वर्षीय दिव्यांग युवक ने जिंदगी से तंग आकर मौत को लगाया गले चलते ट्रक के नीचे कूदकर युवक ने की आत्महत्या देखे VIDEO....

CG. 35 वर्षीय दिव्यांग युवक ने जिंदगी से तंग आकर मौत को लगाया गले चलते ट्रक के नीचे कूदकर युवक ने की आत्महत्या देखे VIDEO….

 कोरबा। जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने चलते वाहन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बालको थाना क्षेत्र के मुख्य मार्ग की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय कन्हैया देवांगन के रूप में हुई है, जो परसाभाठा बस्ती, बालको का निवासी था। कन्हैया बालको स्थित एक निजी कंपनी में पिछले कई वर्षों से कार्यरत था। वह दिव्यांग था, लेकिन इसके बावजूद मेहनत कर खुद और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना जा, लेकिन बाद में जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, तो मामला आत्महत्या का निकला। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक जानबूझकर तेजी से आती गाड़ी के सामने कूद गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button