
अब “विश्वकर्मा योजना” के नाम पर 3.75 लाख रूपये ठगी करने का मामला आया सामने?
150 लोगो से किया धोखाधड़ी, 2500 रूपये जमा करने पर 22 दिन मे 24 हजार लौटाने की स्कीम के नाम पर ठगी?

पिंड़री के पिड़ितो ने दिया सिटी कोतवाली सारंगढ़ में आवेदन,
मालखरौदा के शुभम भाराद्धाज ने किया 3.75 लाख की ठगी,
बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पिंड़री गांव में मालखरौदा के रहने वाले शुभम भाराद्धाज के द्वारा 150 लोगो को 2500 रूपये प्रति व्यक्ति जमा करने और 22 दिन बाद 24 हजार रूपये वापस करने संबंधी “विश्वकर्मा योजना” के नाम पर 3.75 लाख रूपये लेकर रकम वापस नही करने का मामला प्रकाश में आया है। पिड़ितो की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शुभम भाराद्धाज के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गजानंद निराला पिता श्री माखन निराला जाति सतनामी निवासी ग्राम पिण्डरी दुखूपाठ थाना एवं तहसील सारंगढ जिला-सारंगढ बिलाईगढ़ (छ०ग०) की रिपोर्ट है कि ग्राम छोटे कोट ग्राम पंचायत चिखली पोस्ट सिंधरा थाना मालखरीदा जिला-सक्ती निवासी शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज के द्वारा मेरे ग्राम पिण्डरी आकर मुझ एवं मेरे गांव के लगभग 150 व्यक्तियों को विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 2500-2500/- रूपये की दर से रकम फोन पे के माध्यम से लिया गया है. और उसके द्वारा हम लोगों से कहा गया कि यदि आप लोग 2500/- रूपये जमा करोगे तो आप लोगों को एक माह के भीतर प्रत्येक व्यक्ति को 24,000/-रू०, (चौबीस हजार रूपये) मिलेगा, कहकर धोखा धड़ी करते हुये हम लोगों के साथ छल पूर्वक ठगी किया है।
गजानंद निराला के द्वारा शुभम भारद्वाज पिता भूषण भारद्वाज के द्वारा फोन पे के माध्यम से लिये गये रकम की जानकारी की कापी भी दिया है। शुभम के फोन नंबर में फोन लगाने पर फोन नहीं उठा रहा है, जिसके कारण से हम लोगों को पूर्णरूप से शंका हो गया है, कि अनावेदक शुभम भारद्वाज हम लोगों के साथ छल एवं कपट पूर्वक उपरोक्त रकम की ठगी किया है, इस कारण अनावेदक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्जकर उचित दण्डात्मक कार्यवाही किया जाना उचित एवं न्यायसंगत होगा। पिड़ितो में गजानंद निराला, मनोज कुमार
जांगडे ग्राम ओडकाकन,मुलचंद लहरे,जक्शन कुर्रे, प्रतिभा कुर्रे, छाया कुर्रे, धानबाई रात्रे,बुधवारा बाई, सतरूपा प्रजापति सभी साकिनान मल्दा अमृत सिदार ग्राम बरभांठा ने अपना कथन में पुलिस के सामने धोखाधड़ी की शिकायत की है।
पिड़ितो की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शुभम भाराद्धाज के खिलाफ
बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।



