
देश में मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 7 जून को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। आईएमडी ने किसानों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी है।
मौसम 7 जून 2026: देश में भीषण गर्मी और उमस के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 जून को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं। इस आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष भी उखड़ सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में मौसम बिगड़ने का अलर्ट है। कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में भी आंधी और बिजली गिरने से नुकसान हो सकता है।
इसलिए लोगों से बेहद सतर्क रहने की अपील की गई है। कुछ राज्यों में तो बड़े-बड़े ओले गिरने के भी चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा झारखंड और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आज 7 जून को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम आपलोगों को जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे…
देश के 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक आज 7 जून को देश के 19 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और मेघालय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। इसके अलावा पूर्वी राज्यों के 10 से अधिक जिलों में वज्रपात और आकाशीय बिजली कहर बरपा सकती है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
- दिल्ली(7 जून-भारी बारिश- तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 7 जून को भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट है। वहीं, दिल्ली में आज 7 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते शाम में तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
- यूपी (7 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, मेरठ, शाहजहांपुर, मोरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, हमीरपुर, चंदौली, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान 7 जून को लखनऊ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
- बिहार(7-8 जून-भारी बारिश और तूफान की चेतावनी): पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, नालंदा, वैशाली समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह है। वहीं, आज 7 जून को पटना का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
- झारखंड(7-8 जून- बारिश-तूफान की संभावना): साहेबगंज, सरायकेला, पलामू, दुमका, हजारीबाग, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और धनबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, आज 7 जून को रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
- उत्तराखंड(7 जून भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): नैनीताल, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। वहीं, आज 7 जून को देहरादून में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
- हिमाचल(7 जून-बारिश-आंधी की चेतावनी): शिमला, चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, सोलन और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, आज7 जून को मनाली का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
- जम्मू-कश्मीर(7-8 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): जम्मू, गांदरबल, किश्तवाड़, उधमपुर, कठुआ, अनंतनाग, बारामूला, पुलवामा, बडगाम और बांदीपोरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में आज 7 जून को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
-
पश्चिम बंगाल में मौसम कैसा रहेगा
- पश्चिम बंगाल( 7 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना): मालदा, बीरभूम, हावड़ा, नादिया, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, झारग्राम, नादिया, उत्तर 24 परगना और पश्चिमी मेदिनीपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में आज 7 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
- पंजाब (7-8 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): पटियाला, लुधियाना, पठानकोट, बरनाला, मनसा, गुरदासपुर, जालंधर, चंडीगढ़ और सास नगर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गयाा है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
- राजस्थान (7-9 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): सवाई माधोपुर, जयपुर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, भरतपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, सीकर, पाली और चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में 7 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
- मध्य प्रदेश (7-8 जून-तेज बारिश-आंधी की संभावना): भोपाल, विदिशा, खांडवा, कटनी, इंदौर, होशंगाबाद, अशोक नगर, नीमच, आगर-मालवा, विदिशा, धार और खरगोन में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में 7 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
असम में मौसम कैसा रहेगा
- असम (7-8 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): माजुली, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, जोरहाट, गुवाहाटी, दिसपुर और डिब्रूगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
केरल में मौसम कैसा रहेगा
- केरल (7-8 जून-मानसून की बारिश का अलर्ट): इडुक्की, मल्लपुरम, वायनाड, एर्नाकुलम, कासरगोड, त्रिशूर, कोट्टायम, कोल्लम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।
तमिलनाडु में मौसम कैसा रहेगा
- तमिलनाडु (7-8 जून- भारी बारिश की संभावना): कोयंबटूर, नीलगिरि, धर्मपुरी, ईरोड, चेन्नई, कन्याकुमारी, चेंगलपट्टू, धर्मपुरी, मदुरै, पेरम्बलूर और नागपट्टिनम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
- पश्चिम बंगाल( 7 जून-भारी बारिश-आंधी की संभावना): मालदा, बीरभूम, हावड़ा, नादिया, दुर्गापुर, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, झारग्राम, नादिया, उत्तर 24 परगना और पश्चिमी मेदिनीपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में आज 7 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।



