राज्य

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार, महिला की मौके पर हुई मौत, 2 मासूम घायल…

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार, महिला की मौके पर हुई मौत, 2 मासूम घायल…

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए स्कूटी सवार, महिला की मौके पर हुई मौत, 2 मासूम घायल…

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे सांकरा में आज सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें महिला की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरे बच्चे को भी मामूली चोट आई है. यह हादसा सांकरा से सिमगा की अंडरब्रिज विहीन सिक्स लाइन पर हुआ. राहगिरों से घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल बच्चों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने दो बच्चों के साथ रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी. जैसे ही वह सांकरा स्थित दिलबाग के सामने से सर्विस रोड से सिक्स लाइन की ओर बढ़ी, तभी टाटीबंध की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बच्चे घायल हो गए.

ओवरब्रिज के अभाव में बढ़े हादसे के आंकड़े

ग्रामीणों का कहना है कि जब सिक्स लाइन का निर्माण नहीं हुआ था, तब इस मार्ग पर हादसों की संख्या बहुत कम थी. लेकिन सिक्स लाइन बनने के बाद सांकरा में अंडरब्रिज का निर्माण न होने से यह सड़क एक “खूनी लाइन” में तब्दील हो गई है. सांकरा से सिल्तरा तक की सिक्स लाइन के पूर्व और पश्चिम दिशा में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां और गांव स्थित हैं, जिससे प्रतिदिन हजारों मजदूर और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस सिक्स लाइन को पार करते हैं. अंडरब्रिज की कमी के कारण यह लोग लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं.

सांकरा के ग्रामीण लंबे समय से अंडरब्रिज की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे यह सड़क हादसों का प्रमुख कारण बन गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button