राज्य

कार से 3 करोड़ का सोना बरामद,नाकेबंदी कर रोकी गई कार रायपुर के दो सेल्समैन गिरफ्तार

कार से 3 करोड़ का सोना बरामद, नाकेबंदी कर रोकी गई कार रायपुर के दो सेल्समैन गिरफ्तार

कार से 3 करोड़ का सोना बरामद,नाकेबंदी कर रोकी गई कार  रायपुर के दो सेल्समैन गिरफ्तार

कवर्धा  पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर के दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य का 4 किलो सोना और 8 लाख रुपये नगद बरामद किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना वैध दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं।

नाकेबंदी कर रोकी गई कार

सूचना के आधार पर कवर्धा पुलिस ने नाकेबंदी कर एक कार को रोका, जिसमें रायपुर के टिकरापारा, भगत चौक निवासी उमाशंकर साहू और बैरन बाजार, फव्वारा चौक निवासी जावेद जिवानी सवार थे। तलाशी लेने पर कार से 4 किलो सोना और 8 लाख रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले की सूचना आयकर विभाग और राज्य कर (GST) विभाग को भी दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद सोना और नकदी अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला कारोबार से तो जुड़ी नहीं है। अब आगे की जांच इन दोनों विभागों द्वारा की जाएगी।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और पंकज पटेल के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी कवर्धा कृष्ण कुमार चंद्राकर (DSP) के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि सोना कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button