राज्य

CG News : महुआ बीनने गए ग्रामीण पर मधुमक्खियों ने किया हमला, हालत गंभीर

CG News : महुआ बीनने गए ग्रामीण पर मधुमक्खियों ने किया हमला, हालत गंभीर

CG News : महुआ बीनने गए ग्रामीण पर मधुमक्खियों ने किया हमला, हालत गंभीर

बालोद। गर्मी के मौसम में महुआ बीनने का सिलसिला शुरू होते ही जंगलों में खतरा भी बढ़ने लगा है. बालोद जिले के आदिवासी विकासखंड डौंडी के चिहरो गांव में आज सुबह एक ग्रामीण पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. हमले के बाद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

घायल व्यक्ति की पहचान हरि राम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हरि राम सुबह महुआ बीनने जंगल गया हुआ था, तभी वहां मधुमक्खियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button