
SARANGARH NEWS सारंगढ़ नगर पालिका अजा, सरिया और बिलाईगढ़ नगर पंचायत सामान्य, बरमकेला नगर पंचायत सामान्य महिला के लिये आरक्षित,
नगर पंचायत पवनी ओबीसी, सरसीवां अजा महिला और भटगांव अजा के लिये हुआ आरक्षित
रायपुर मे नगरीय निकाय का आरक्षण संपन्न
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़/रायपुर,
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज संपन्न हो गया है। रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे से नगर निगमों में महापौर पद, साढ़े 11 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और साढ़े 12 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया जो कि निर्धारित समय में संपन्न हो गया। आज हुई आरक्षण में आश्चर्यजनक रूप से सारंगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष का भी आरक्षण किया गया है जबकि अभी सारंगढ़ नगर पालिका का कार्यकाल 2 साल बाकि है। वही सरिया और बिलाईगढ़ नगर पंचायत को अनारक्षित अर्थात सामान्य में रखा गया है। ओबीसी के लिये पवनी नगर पंचायत, सामान्य महिला के लिये बरमकेला नगर पंचायत और अजा वर्ग के लिये भटगांव नगर पंचायत तथा अजा महिला वर्ग के लिये सरसीवा नगर पंचायत आरक्षित हुआ है।
छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय मे होने वाले चुनाव को लेकर आज राजधानी रायपुर में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके अनुसार 14 नगर निगम, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत के अध्यक्षो के लिये आरक्षण की कार्यवाही किया गया। इस सूची मे सारंगढ़-
बिलाईगढ़ जिला के 6 नगर पंचायत और 1 नगर पालिका मे अध्यक्ष पद का आरक्षण किया गया। इस सूची के अनुसार सरिया और बिलाईगढ़ नगर पंचायत को अनारक्षित अर्थात सामान्य में रखा गया है। ओबीसी के लिये पवनी नगर पंचायत, सामान्य महिला के लिये बरमकेला नगर पंचायत और अजा वर्ग के लिये भटगांव नगर पंचायत तथा अजा महिला वर्ग के लिये सरसीवा नगर पंचायत आरक्षित हुआ है। किन्तु सबसे बड़ा आश्चर्य सारंगढ़ नगर पालिका का रहा था। सत्ताधारी दल के पदाधिकारियो ने दावा किया था कि नगर पालिका सारंगढ़ में परिसीमन का भी कार्य नही हुआ है इस कारण से अध्यक्ष पद का आरक्षण अभी नही होगा। किन्तु आज नगरीय निकाय के आरक्षण के दौरान सारंगढ़ नगर पालिका भी आरक्षण संपन्न कर दिया गया। सारंगढ़ नगर पालिका अजा वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलें मे नगरीय निकाय का आरक्षण
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले मे 6 नगर पंचायत स्थित है। इसमे सें भटगांव – अजा वर्ग, सरसीवां – अजा महिला वर्ग, पवनी – अन्य पिछड़ा वर्ग, बरमकेला – सामान्य महिला, सरिया – सामान्य, बिलाईगढ़ – सामान्य़ वर्ग के लिये आरक्षित किया गया है। वही नगर पालिका सारंगढ़ में अध्यक्ष पद को अजा वर्ग के लिये आरक्षित कर दिया गया है। सारंगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष का आरक्षण से राजनिति में गर्माहट सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के सारंगढ़ नगर पालिका के कार्यकाल का अभी 2 साल बाकि है फिर भी नगर पालिका के अध्यक्ष का आरक्षण किये जाने के बाद राजनिति मे गर्माहट आ गई है। कुछ लोगो का मानना है कि जब सारंगढ़ नगर पालिका का परिसीमन तक नही किया गया है तो किस आधार पर सारंगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष का आरक्षण कर दिया गया। वही सुगबुगाहट है कि सारंगढ़ नगर पालिका का भी जल्द चुनाव हो सकता है। ऐसे मे आज सारंगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिये आरक्षण होने से कई सवाल खड़े हो रहे है।
छत्तीसगढ़ के 54 नगर पालिकाओ में आरक्षण
गौरेला – सामान्य
भाटापारा – सामान्य
बलौदा बाजार – सामान्य
मुंगेली – सामान्य
तिल्दा नेवरा- ओबीसी
गरियाबंद – सामान्य
अहिवारा – ओबीसी
दल्ली राजहरा- ओबीसी
कुम्हारी – ओबीसी महिला
किरंदुल – सामान्य महिला
आरंग – सामान्य
खैरागढ़ – सामान्य महिला
तखतपुर – सामान्य महिला
महासमुंद – सामान्य
सरायपाली – सामान्य महिला
बड़े बचेली – ओबीसी
कवर्धा – कवर्धा
सक्ति – सामान्य
गोबरा नवापारा- ओबीसी महिला
चांपा – सामान्य
खरसिया – सामान्य
कोंडागांव – ओबीसी
कटघोरा – ओबीसी
दीपका – सामान्य
बेमेतरा – ओबीसी
जामुल – सामान्य महिला
मनेंद्रगढ़ – ओबीसी महिला
बालोद – सामान्य महिला
कांकेर – सामान्य
बैकुंठपुर – सामान्य
सूरजपुर- ओबीसी महिला
रतनपुर – सामान्य
गौरेला – सामान्य
बाकी मोंगरा – सामान्य महिला
पेंड्रा – सामान्य
लोरमी- ओबीसी
अम्लेश्वर – सामान्य
सिमगा – सामान्य
बोदरी – सामान्य महिला
रामानुजगंज – सामान्य
शिवपुर चर्चा – सामान्य महिला
छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम में आरक्षण
नगर निगम रायपुर – सामान्य (महिला)
नगर निगम गरियाबंद – सामान्य
नगर निगम बिरगांव – सामान्य (महिला)
नगर निगम दुर्ग – ओबीसी (महिला)
नगर निगम भिलाई – ओबीसी
नगर निगम रिसाली – एससी (महिला)
नगर निगम चरोदा – ओबीसी
नगर निगम राजनांदगांव – सामान्य
नगर निगम धमतरी – सामान्य
नगर निगम जगदलपुर – सामान्य
नगर निगम रायगढ़ – एससी (महिला)
नगर निगम कोरबा – सामान्य (महिला)
नगर निगम कांकेर – सामान्य
नगर निगम बिलासपुर – ओबीसी
नगर निगम अंबिकापुर – एसटी
नगर निगम चिरमिरी – सामान्य