जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : भाजपा के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा आज, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह आज आयेगें सारंगढ़, मरार पटेल धर्मशाला में भाजपा की आज बैठक, बैठक में किया जायेगा जिलाध्यक्ष की घोषणा, दावेदारो के धड़कने बढ़ी,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : भाजपा के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा आज, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह आज आयेगें सारंगढ़, मरार पटेल धर्मशाला में भाजपा की आज बैठक, बैठक में किया जायेगा जिलाध्यक्ष की घोषणा, दावेदारो के धड़कने बढ़ी,

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : भाजपा के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा आज, जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह आज आयेगें सारंगढ़, मरार पटेल धर्मशाला में भाजपा की आज बैठक, बैठक में किया जायेगा जिलाध्यक्ष की घोषणा, दावेदारो के धड़कने बढ़ी,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
नया जिला बनने के बाद पहली बार होने जा रहा भाजपा का जिलाध्यक्ष का निर्वाचन को लेकर दावेदारो की धड़कने तेज हो गई है। आज 6 जनवरी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर स्थानीय मरार पटेल धर्मशाला मे शाम 4 बजे भाजपा के अपेक्षित पदाधिकारियो की बैठक आहूत किया गया है जिसमे जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह उपस्थित होकर जिलाध्यक्ष के
नाम बंद लिफाफा में खोलकर घोषित करेगें। अंतिम समय तक जिलाध्यक्ष को लेकर तर्क और दावा हो जरूर रहा है किन्तु कोई मजबूती से अपना दावा को पुख्ता करने का दम नही रख पा रहा है इस कारण से शाम 5 बजे तक जिलाध्यक्ष का नाम का खुलासा होगा।

दरअसल सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला भले ही ढ़ाई साल पहले बना है किन्तु राजनितिक गहराई में सारंगढ़ अंचल का नाम पहले से ही संवेदनशील क्षेत्र के रूप मे रहा है। यहा पर इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 12 मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने केवल 10 मंडल के अध्यक्ष का ही चुनाव कराकर नाम घोषित किया है अभी भी सारंगढ़ शहर और बरमकेला मंडल का अध्यक्ष चुनाव नही हो पाया है। वही जिलाध्यक्ष के लिये भी काफी जमकर खीचतान चला है। सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला के अध्यक्ष पद के लिये जातिगत समीकरण को भी सामने रखकर जमकर लाबिंग किया गया वही अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियो के बीच एक नाम पर सहमति बनाने पर भी काफी जोर दिया गया किन्तु अंतिम तक एक नाम पर सहमति नही बन पाई है। ऐसे मे रायशुमारी करने के उपरांत पूरा मामला राजधानी रायपुर से नई दिल्ली तक पहुंच गया है और वहा पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लिये एक नाम फायनल करके बंद लिफाफा मे भेज दिया गया है। अब बंद लिफाफा मे किसका नाम खुलेगा?

इस प्रश्न का जवाब तो पटेल मरार धर्मशाला मे जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह के हाथो फायनल होगा किन्तु अभी भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो के बीच काफी उत्सुकता का माहौल है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के जिलाध्यक्ष के लिये दर्जन भर से अधिक दावेदारो ने अपना नाम सामने रखा था जिसमें जिला महामंत्री अजय गोपाल, जिला उपाध्यक्ष अमित तिवारी, जिला मंत्री निखिल बानी, युवा चेहरा तथा पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष पार्षद सत्येंद्र बरगाह, जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक, जिला उपाध्यक्ष कैलाश पंडा, अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री वेदराम जांगड़े, बिलाईगढ़ विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार डां.दिनेश जांगड़े, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान, जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे तथा पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने अपनी उम्मीदवारी रखी थी। इसमे से किस नाम पर उच्च नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के लिये चयन किया है इसकी जानकारी कल शाम को ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button