
जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिये अजय जवाहर नायक सशक्त दावेदार, कांग्रेस शासन काल मे सारंगढ़-बरमकेला से एक मात्र भाजपाई डीडीसी रहे अजय जवाहर नायक,
मजबूत पारिवारिक भगवा बैकग्राऊंड़,
भाजयुमो जिलाध्यक्ष और मिलनसार व्यक्तित्व
बना दे रहा है अलग पहचान,
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के साथ गहरे संबंध से
अजय को मिल सकता है अध्यक्ष पद की
जवाबदारी,
सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिये बरमकेला अंचल के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय जवाहर नायक सशक्त दावेदार के रूप मे सामने आये है। लगातार दूसरी बार भाजपा समर्थित जिला पंचायत के सदस्य बने अजय जवाहर नायक युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के साथ-साथ मिलनसार व्यक्तित्व के धनी तथा प्रभावशाली राजनितिक परिवार के सदस्य के रूप में जाने जाते है। अध्यक्ष पद के लिये उनकी दावेदारी को नजरअंदाज करना संभव नही है। सरिया विधानसभा के पूर्व विधायक डां.जवाहर नायक के सुपुत्र अजय नायक ने इस दफा दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। 5 साल पहले कांग्रेस के सुनामी के बीच बरमकेला अंचल में भाजपा की लाज बचाते हुए अजय जवाहर नायक ने 7 सीटो मे से एक मात्र बरमकेला की सीट पर शानदार विजय प्राप्त किया था। वही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पद के जवाबदारी को भी सफलतापूर्वक सम्हालते हुए अजय जवाहर नायक युवाओ के बीच खासे लोकप्रिय है।
लगातार दूसरी बार जिला पंचायत के सदस्य बने अजय जवाहर नायक सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये स्वाभाविक दावेदार है। वित्त मंत्री तथा रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी के खासमखास माने जाने वाले अजय जवाहर नायक ने ओ.पी.चौधरी के विधानसभा चुनाव के दौरान भी अपना प्रभाव छोडा है। वही राजनितिक विरासत अपने पिताश्री पूर्व विधायक डां.जवाहर नायक से प्राप्त करते हुए बड़ा पद सम्हालने के लिये तैयार है। जिला पंचायत सारंगढ़ के अध्यक्ष पद के लिये अजय जवाहर नायक को प्रदान करने से अघरिया समाज और बरमकेला अंचल को विशेष सम्मान मिल सकता है। वही सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर ग्रामीण विकास को नई गति मिल सकती है। ऐसे में योग्य और कुशल नेता अजय जवाहर नायक को सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर भाजपा बिठाकर युवाओ को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।