CG.NEWS युवक ने बंद होटल में कर लिया सुसाइड:मोबाइल घर पर ही छोड़कर निकला,
जयपुर,03 फरवरी 2025-जोधपुर बाइपास पर बंद पड़े एक होटल में 49 साल के शख्स ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। ये शख्स बिना किसी को सूचना दिए, घर से निकल गया था। दिनभर घर वाले तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिला। एक बंद होटल के कमरे में उसका शव पंखे से झूलता हुआ मिला। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज करने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में तिलक नगर में रहने वाले महेंद्र कुमार जाट ने पुलिस को इस संबंध में रिपोर्ट दी है। महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बीरबलराम जाट एक फरवरी को सुबह घर से निकल गए थे। वो अपना मोबाइल घर पर छोड़कर चले गए। दिनभर तलाश करने के बाद भी बीरबलराम के बारे में कोई सूचना नहीं मिल सकी। रविवार को सुबह पुलिस ने ही उन्हें फोन करके बताया कि केमल फॉर्म के पास एक बंद पड़े होटल में शव मिला है। ये शख्स पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर चुका है। इस पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उसकी शिनाख्त हो गई। सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सुसाइड नोट मिला या नहीं? इस बारे में पुलिस ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है।