रायगढ़

शराब के नशे में किसान ने कीटनाशक का सेवन किया, हुई मौत

शराब के नशे में किसान ने कीटनाशक का सेवन किया, हुई मौत

शराब के नशे में किसान ने कीटनाशक का सेवन किया, हुई मौत

रायगढ़। शराब के नशे में किसान के द्वारा कीटनाशक दवा का सेवन कर लेने से गंभीर हालत में उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। उपचार के दौरान युवक ने जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उक्त मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधरनगर थानांतर्गत ग्राम लोईंग निवासी दिनेश निषाद पिता भोग सिंह निषाद (उम्र 45 वर्ष) खेती किसानी का काम करता था।

दिनेश शराब पिने का आदि था तथा रविवार की सुबह भी वह शराब के नशे में धुत्त था। नशे की हालत में दिनेश घर में रखे कीटनाशक दवा को पी गया। उसकी हालत बिगडऩे पर परिजनों की इस बात की भनक लगी तो आनन-फानन में दिनेश को लोईंग स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रायगढ़ रेफर कर दिया।

रायगढ़ अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया जहां इलाज केे दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मिली तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button