राज्य

झुंड से बिछड़े घायल बंदर को नशे में धुत युवक ने पीटा, शराबी की कारस्तानी देख रह जाएंगे दंग…

झुंड से बिछड़े घायल बंदर को नशे में धुत युवक ने पीटा, शराबी की कारस्तानी देख रह जाएंगे दंग…

झुंड से बिछड़े घायल बंदर को नशे में धुत युवक ने पीटा, शराबी की कारस्तानी देख रह जाएंगे दंग…

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में शराब के नशे में एक युवक ने बंदर की बेरहमी से पिटाई कर दी. बंदर को अधमरे हालत में कानन पेंडारी जू में भर्ती कराया गया है. बंदर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सर्व हिन्दू समाज मामले की शिकायत सीपत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, सीपत थाने के नवागांव में 29 अक्टूबर को मनोज यादव की बाड़ी कई बंदर घुस गए. बंदर को भगाने के लिए मनोज और उसके परिवार के सदस्यों ने उस पर पत्थर से हमला किया. इस हमले में एक बंदर घायल होकर जमीन पर गिर गया. घायल बंदर को मनोज और उसके परिवार के सदस्य पानी पिलाने लगे. तभी गांव का ही रहने वाला सनत विश्वकर्मा () शराब के नशे में मौके पर पहुंचा और बंदर को देखते ही एक मोटे डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस घटना में बंदर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए कानन पेंडारी जू ले जाया गया है.

सर्व हिन्दू समाज ने थाने में की शिकायत

वहीं बंदर की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सर्व हिंदू समाज के लोगों ने सीपत थाना पहुंचकर और आरोपी सनत विश्वकर्मा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने इस कृत्य को न केवल अमानवीय बल्कि हिंदू आस्थाओं पर भी चोट बताया. जिसके बाद सीपत थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी सनत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button