राज्य

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी! मरीज के साथ आए युवक ने मारपीट का लगाया आरोप

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी! मरीज के साथ आए युवक ने मारपीट का लगाया आरोप

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षाकर्मियों की गुंडागर्दी! मरीज के साथ आए युवक ने मारपीट का लगाया आरोप 

 कोरबा। जिले के मेडिकल कॉलेज में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सुरक्षा पर तैनात निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने मरीज के परिजन के साथ मारपीट की। घटना के अनुसार, अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों ने रामसागरपारा निवासी एक युवक से बदसलूकी कर उसे बाहर निकाल दिया। जब मामला बढ़ा तो सुरक्षाकर्मी युवक को पुलिस के हवाले करने के बजाय खुद ही उसे पीटने लगे और पुलिस को इस घटना की सूचना भी नहीं दी।

बता दें कि इस मारपीट में युवक को चोटें आईं और वह अस्पताल परिसर के बाहर रात भर पड़ा रहा। यह पहली बार नहीं है जब जिला मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा कर्मियों की ओर से मारपीट की घटनाएं हुई हैं। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जो अस्पताल में सुरक्षा की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button