Uncategorizedराज्य

छत्तीसगढ़ के इस गांव में पास्टर-पादरियों की एंट्री पर लगी रोक, लगाए गए साइन बोर्ड, जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के इस गांव में पास्टर-पादरियों की एंट्री पर लगी रोक, लगाए गए साइन बोर्ड, जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरण के विरोध को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर अपना विरोध जताया है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक सूचना बोर्ड लगाया है, जिसमें पास्टर-पादरियों के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात लिखी गई है। इस कदम के बाद क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर ग्रामीणों के विरोध का मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है।

दरअसल, अंतागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कानागांव में 11 अक्टूबर को सेक्टर स्तरीय गायता जोहारनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद गांव की सीमा पर पास्टर-पादरियों के प्रवेश निषेध का बोर्ड लगाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्रामीण धर्मांतरण के विरोध में हैं और इसी के चलते उन्होंने गांव की सीमा पर यह बोर्ड लगाया है।

बता दें कि कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के मुंगवाल गांव से शुरू हुआ यह सिलसिला अब अंतागढ़ क्षेत्र तक पहुंच गया है। मुंगवाल में पहली बार इस तरह का बोर्ड लगाए जाने के बाद यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना था।

अब कानागांव में भी ऐसा बोर्ड लगाए जाने से धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button