जिला- सारंगढ़जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़बिलाईगढ़

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल, 12 अक्टूबर को कोसीर में जुटेंगे ग्रामीण

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल, 12 अक्टूबर को कोसीर में जुटेंगे ग्रामीण

जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल, 12 अक्टूबर को कोसीर में जुटेंगे ग्रामीण

कलेक्टर के मार्गदर्शन में होगा ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत जल स्रोतों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए जनभागीदारी पर जोर

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और जल स्रोतों की सुरक्षा में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे कोसीर जलाशय (बंधवा तालाब) में ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जल संसाधन संभाग सारंगढ़ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को पानी के महत्व, उसके सदुपयोग और जल परिसंपत्तियों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जल स्रोतों को सहेजने का दिया जाएगा संदेश

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा ‘25 वर्ष–सेवा से संकल्प तक’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान की कड़ी में यह आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से तालाबों, जलाशयों एवं अन्य परंपरागत जल स्रोतों के रखरखाव और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही लोगों को जल के अपव्यय को रोकने तथा उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जल कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण आजीविका का प्रमुख आधार है। बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए इसके संरक्षण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। इसी भावना के साथ कार्यक्रम में जल संपदा को भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखने का संदेश दिया जाएगा।
जल संसाधन संभाग सारंगढ़ द्वारा जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों से 12 अक्टूबर को सुबह 7.30 बजे कोसीर जलाशय में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। विभाग ने कहा है कि जल स्रोतों की सुरक्षा केवल शासकीय प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक सहभागिता से ही सुनिश्चित की जा सकती है। ‘जल है तो कल है’ के संदेश के साथ आयोजित यह कार्यक्रम जल संरक्षण के प्रति जनचेतना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button