राज्य

राज्य सरकार के कौशल ट्रेनिंग का नतीजा : छत्तीसगढ़  की बेटियां अब बनाएंगी iPhone, Foxconn में हुआ है चयन

राज्य सरकार के कौशल ट्रेनिंग का नतीजा : छत्तीसगढ़  की बेटियां अब बनाएंगी iPhone, Foxconn में हुआ है चयन

राज्य सरकार के कौशल ट्रेनिंग का नतीजा : छत्तीसगढ़  की बेटियां अब बनाएंगी iPhone, Foxconn में हुआ है चयन

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी की बेटियों ने तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण लेने वाली जिले की तीन बेटियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरु में हुआ है। तीनों अब एप्पल के iPhone सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली से जुड़े काम करेंगी।

धमतरी की संजना साहू, रंजना साहू और निकिता ने अपनी मेहनत और तकनीकी हुनर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
मधुरिमा गुरुकुल SEDI में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण लेने वाली इन तीनों बेटियों का चयन फॉक्सकॉन बेंगलुरु में हुआ है।
कंपनी की ओर से तीनों को शुरुआत में करीब 20 हजार रुपये प्रतिमाह CTC का रोजगार ऑफर मिला है। फॉक्सकॉन एप्पल के लिए iPhone समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की असेंबली और निर्माण से जुड़ी कंपनी है।

कलेक्टर और महापौर पहुंचे मधुरिमा गुरुकुल SEDI

खास बात यह है कि इलेक्ट्रीशियन जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान माने जाने वाले ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर इन बेटियों ने औद्योगिक क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने वायरिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, उपकरणों के उपयोग, मशीनरी और विद्युत सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक कौशल हासिल किए। इन बेटियों की सफलता को जानने के लिए कलेक्टर अविनाश मिश्रा और नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने मधुरिमा गुरुकुल SEDI का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण और रोजगार की संभावनाओं की जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button