राज्य

भूतेश्वर नाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस का पहिया पुल में धंसा, मौके पर मची अफरा-तफरी, एक राहगीर घायल, यातायात बाधित

भूतेश्वर नाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस का पहिया पुल में धंसा, मौके पर मची अफरा-तफरी, एक राहगीर घायल, यातायात बाधित

भूतेश्वर नाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस का पहिया पुल में धंसा, मौके पर मची अफरा-तफरी, एक राहगीर घायल, यातायात बाधित

गरियाबंद। जिले के मरौदा गांव में स्थित भूतेश्वर नाथ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। घटना भकुर्रा मार्ग के पास पुल पर हुई, जहां सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आने से घायल हो गया।

बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंसा

जानकारी के अनुसार, रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर बस भूतेश्वरनाथ धाम गई थी। वापसी के दौरान पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया और बस का सामने का कांच टूट गया। हादसे के समय बस में 54 लोग सवार थे, गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं बस की चपेट में आकर घायल हुए एक व्यक्ति को तुरंत डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सड़क पर लगा लंबा जाम

घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद भी यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया।

भूतेश्वरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह का कल दूसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम की ओर जा रहे हैं। जाम के चलते कई महिलाएं सड़क किनारे बैठने को मजबूर नजर आईं। फिलहाल, पुलिस ने बस को सुरक्षित निकालने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button