राज्य

काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा : फोन पे पर मांगे 50 हजार, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार….

काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा : फोन पे पर मांगे 50 हजार, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार....

काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा : फोन पे पर मांगे 50 हजार, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा. काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी का प्रयास करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लेकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी. पुलिस की सतर्कता के चलते पीड़ित ठगी का शिकार होने से बच गया.

फेसबुक-इंस्टाग्राम के जरिए बनाते थे शिकार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे. इसके बाद काले रंग के केमिकल लगे कागज को स्पेशल केमिकल का इस्तेमाल कर असली नोट में बदलने का झांसा देकर उनसे रकम ऐंठने की कोशिश की जाती थी. मामले की शिकायत नवागढ़ क्षेत्र के तेरस राम पाल महिपाल ने फोन के माध्यम से पुलिस से की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरोह का मास्टरमाइंड पहले भी हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शिव प्रसाद मनहर को पूर्व में जैजैपुर पुलिस और रायपुर गंज पुलिस द्वारा नकली नोट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. अब आरोपियों से पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पुराने मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है.

केमिकल पाउडर और नोट जैसे कागज बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद केमिकल पाउडर, काले रंग का केमिकल लगा हुआ नोट जैसा दिखने वाला 6 कागज और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेरस राम ताल, निवासी देवरी बिर्रा, राम रतन साहू, निवासी करौबाडीह जैजैपुर और शिव प्रसाद मनहर, निवासी करौहाडीह के रूप में हुई है. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(2) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज की गई है. मामले में पुलिस गिरोह के नेटवर्क और आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए किए गए अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button