राज्य

खुद को अधिकारी बताकर ग्रामीणों से वसूले रुपये: आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 

खुद को अधिकारी बताकर ग्रामीणों से वसूले रुपये: आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 

खुद को अधिकारी बताकर ग्रामीणों से वसूले रुपये: आयुष्मान कार्ड अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 

खैरागढ़  आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर ग्रामीणों से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, आरोपी स्वयं को कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर गांव-गांव घूमते थे और आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 50 रुपये की अवैध वसूली करते थे,

पुलिस के अनुसार थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 319(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई, जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर भोले-भाले ग्रामीणों से पैसे वसूले, जबकि किसी भी व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड अपडेट नहीं किया गया,विवेचना के दौरान आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त कंप्यूटर सेट एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी:

शम्मी सिंह ठाकुर उर्फ मोनू सिंह ठाकुर (35 वर्ष), निवासी भिलाई

शुभलायक सिंह ठाकुर (35 वर्ष), निवासी पटेवा, जिला राजनांदगांव

गोपी निषाद (35 वर्ष), निवासी पुलगांव, जिला दुर्ग

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है, या नहीं। खैरागढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय योजना के नाम पर धनराशि मांगने वाले या स्वयं को सरकारी अधिकारी बताने वाले व्यक्तियों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें, किसी भी सरकारी योजना का लाभ केवल अधिकृत माध्यमों से ही प्राप्त करें,यदि कोई व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button