जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

चार माह से फरार लुट के आरोपी राजा साहू को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी से मोटर सायकल,मोबाइल व नगदी रकम जप्त….

चार माह से फरार लुट के आरोपी राजा साहू को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी से मोटर सायकल,मोबाइल व नगदी रकम जप्त....

चार माह से फरार लुट के आरोपी राजा साहू को सारंगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी से मोटर सायकल,मोबाइल व नगदी रकम जप्त….

आरोपी का नाम – ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू पिता नरसिंह साहू सा गोढ़ियारी,थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़
बिलाईगढ़

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
अप्रैल माह में छिंद के ढ़ाबा के पास मारपीट करके 18 हजार रूपये की लूट करने वाले मामले मे फरार आरोपी गोड़िहारी के ओमप्रकाश उर्फ राजा साहू को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के द्वारा पुराने प्रकरणों में फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने निर्देशित करने पर श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के द्वारा चार माह पुराने लूट के 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

प्रार्थी रितेश निषाद सा बड़े नवापारा ने दिनांक 05/04/2026 को सूचना दिया था कि रात में करीब 12 बजे पिकअप लेकर बलौदा बाजार जा रहा था कि ग्राम छिंद आकाश ढाबा पास राजा साहू और उसके साथी मारपीट कर 18000 रु और मोबाइल लूट लिए हैं कि सूचना पर अप क्र 154/2026 धारा 351(3),136(2),309(6) bns कायम कर विवेचना में लिया गया।कायमी पश्चात से आरोपी ओमप्रकाश उर्फ
राजा साहू पिता नरसिंह साहू सा गोढ़ियारी,थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ फरार चल रहा था।जिसे आज दबिश देकर सकुनत से पकड़ा गया।थाना लाकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को प्राथी रितेश निषाद से लूट की घटना करना स्वीकार किया।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल,प्रार्थी से लूट की गई मोबाइल और नगदी रकम बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत्
गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, उप निरी जगदीश ठाकुर,आर पुरुषोत्तम
राठौर,विमल जांगड़े, मिनिकेतन पटेल,योगेश एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button