राज्य

 7 वर्षीय मासूम बच्चियों के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने एसपी से की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…..

 7 वर्षीय मासूम बच्चियों के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने एसपी से की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप.....

 7 वर्षीय मासूम बच्चियों के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म, परिजनों ने एसपी से की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप…..

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में 7 वर्षीय दो मासूम बच्चियों के साथ नाबालिग लड़के द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस पर गंभीर लापरवाही, साक्ष्य संकलन में उदासीनता, एफआईआर में देरी कर पीड़ित पक्ष पर समझौते का दबाव बनाने को लेकर परिजनों ने एसपी से शिकायत की है।

पीड़ित दोनों मासूम बच्चियों की मां परिजनों के साथ एसपी दफ्तर पहुंची। उन्होंने अपनी मासूम बच्चियों से दुष्कर्म की घटना के बाद थाना सिरगिट्टी पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि वे सुबह से देर रात तक थाने एवं अधिकारियों के पास भटकते रहे। बार-बार निवेदन करने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई। घटना के संबंध में पुलिस को कई महत्वपूर्ण तथ्य एवं संभावित साक्ष्यों की जानकारी भी दी है।

बच्चियों ने बताया – चॉकलेट खिलाने के बहाने करता था गलत काम

बच्चियों ने बताया कि आरोपी उन्हें चॉकलेट खिलाने के नाम से ले जाकर गलत काम करता था और उस समय उन्हें रस्सी से बांधकर रखा जाता था, लेकिन जानकारी देने बाद भी पुलिस ने महत्वपूर्ण साक्ष्य इकट्ठा नहीं किए। परिजनों ने पीड़ित बच्चियों एवं परिवार को सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच के बाद दाेषियों पर होगी कार्रवाई : एसएसपी

इस मामले को लेकर एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है कि आरोपी 14 वर्षीय नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने पुलिस के बर्ताव को लेकर आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button