जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने व्यापमं की परीक्षाओ के लिये केन्द्राध्यक्ष पद से एल.पी.पटेल को हटाया सेजेस स्कूल सारंगढ़ में पीताम्बर पटेल को दिया गया केन्द्राध्यक्ष की जवाबदारी,

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने व्यापमं की परीक्षाओ के लिये केन्द्राध्यक्ष पद से एल.पी.पटेल को हटाया सेजेस स्कूल सारंगढ़ में पीताम्बर पटेल को दिया गया केन्द्राध्यक्ष की जवाबदारी,

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने व्यापमं की परीक्षाओ के लिये केन्द्राध्यक्ष पद से एल.पी.पटेल को हटाया
सेजेस स्कूल सारंगढ़ में पीताम्बर पटेल को दिया गया केन्द्राध्यक्ष की जवाबदारी,

डीईओ ने दिया था गंभीर आरोपो पर हटाने का अभिमत,
विवादो मे घिरे रहने वाले एल.पी.पटेल फिर चर्चा में,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पद पर कार्यरत एल.पी.पटेल को कलेक्टर पद्मिनी भोई हू ने व्यापमं की परीक्षाओ के लिये केन्द्राध्यक्ष पद से हटाने का आदेश दिया है। उनके स्थान पर सेजेस छिंद के प्राचार्य पिताम्बर पटेल को जवाबदारी दिया गया है। इस माह व्यापमं की तीन परीक्षा स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ में होनी है और तीनो में केन्द्राध्यक्ष की जवाबदारी बदल दिया गया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 4 जून यानि आज होने वाला डीएलएड
प्रवेश परीक्षा में स्वामी आत्मानंद स्कूल सारंगढ़ को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इसका 3केन्द्राध्यक्ष की जवाबदारी यहा के प्राचार्य एल.पी.पटेल को सौपा गया था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद चूडामणी गोस्वामी ने ओपन परीक्षा के लिये ब्लैक लिस्ट किये गये एल.पी.पटेल के खिलाफ कई जांच और अनियमितता संबंधी मामलो की जानकारी को एकजाई कर पत्र लिखकर कलेक्टर के समक्ष शिकायत किया कि पूर्व में कई बार अनियमितता के मामले मे प्राचार्य एल.पी.पटेल को दोषी पाया गया है। उनको बीते सत्र मे सेजेस स्कूल से अलग करते हुए 1दानसरा के स्कूल में पदस्थ किया गया था।

ऐसे मे उनको डीएलएड परीक्षा जैसे संवेदनशील परीक्षा के केन्द्राध्यक्ष पद की जवाबदारी देने से फिर परीक्षा जैसे कार्य मे फिर से विवाद सामने आ सकता है। उन्होने अपने पत्र के सर्मथन में तात्कालिक कलेक्टरो के द्वारा प्रशासन को इनके खिलाफ कार्यवाही करने संबंधी पत्रो को भी रखा। वही गत शिक्षण सत्र में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के बोर्ड परीक्षा से भी वंचित रखे जाने की जानकारी भी दिया है। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने डीईओ को पत्र लिखकर इस मामले में उनका अभिमत मांगा जिसमें डीईओ ने भी इस बात का अभिमत प्रदान किया प्राचार्य एल.पी.पटेल पर लगा हुआ आरोप गंभीर प्रवृत्ति के है। ऐसे मे उनको केन्द्राध्यक्ष पद से पृथक
किया जाना सही होगा। इस अभिमत और प्रस्ताव के बाद आज कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने एल.पी.पटेल को व्यापम के द्वारा इस माह आयोजित होने वाली परीक्षाओ से एल.पी.पटेल को केन्द्राध्यक्ष पद से हटाते हुए सेजेस छिंद के प्राचार्य पिताम्बर पटेल को केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया है।

आज जारी आदेश में कलेक्टर ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) रायपुर द्वारा माह जून 2026 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रवेश/भर्ती परीक्षाओं के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु तथा जिला शिक्षा अधिकारी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पत्र दिनांक 01.06.2026 के अनुसार प्राप्त प्रस्ताव को दृष्टिगत रखते हुए, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 4102 पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ हेतु आगामी दिनांक 04 जून, 11 जून एवं 28 जून 2026 को आयोजित व्यापम परीक्षाओं हेतु पीताम्बर प्रसाद पटेल (प्राचार्य) स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (हिन्दी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंद विश्व सारंगढ़ को एतद् द्वारा अस्थाई रूप से केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button