राज्य

इस जिले में मिट्टी-मुरुम के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो जेसीबी, दो टिप्परों के साथ एक चैन मशीन जब्त…

इस जिले में मिट्टी-मुरुम के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, दो जेसीबी, दो टिप्परों के साथ एक चैन मशीन जब्त…

छत्तीसगढ़ के इस जिला मुख्यालय में आज प्रशासन ने मिट्टी और मुरुम के अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी, दो टिप्परों के साथ एक चैन माउंटिंग मशीन को जब्त किया है. सबसे बड़ी बात यह है कि खनिज विभाग ने यह कार्रवाई मीडिया के सूचना दिए जाने के बाद की है, जिससे विभाग की निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं.

दरअसल, बीजापुर जिला मुख्यालय के वेंकटराव कॉलेज के पीछे ठेकेदार द्वारा चैन माउंटिंग मशीन व दो जेसीबी लगाकर बीते लंबे समय से बिना विभाग परमिशन व नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से मिट्टी-मुरुम की अवैध तरीके से खुदाई की जा रही थी. इस संबंध में मीडिया द्वारा सूचना दिए जाने के बाद खनिज विभाग के अधिकारी, राजस्व की टीम पहुंच कर अवैध मिट्टी/मुरुम की खुदाई के कार्य को तत्काल रूप बंद कराया. इसके साथ अवैध उत्खनन कार्य में लगे मशीनों को जब्त कर ठेकेदार पर उचित कार्रवाई की गई.

अन्य जगहों पर भी चल रहा है खेल

बीजापुर जिला मुख्यालय के इर्द-गिर्द ऐसे अनेकों जगहों पर अवैध मिट्टी/ मुरुम का उत्खनन कार्य चल रहा है. आज जिस जगह पर ठेकेदार प्रशासन व सरकार को लाखों रुपयों की चुना लगाकर बेखौफ, बेधड़क अवैध उत्खनन किया जा रहा था, वह स्थान कलेक्टर कार्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर है. ऐसे ही अन्य जगहों पर धड़ल्ले से अवैध खुदाई जारी है. इधर प्रशासन में संबंधित विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद के मुद्रा में सोए हुए हैं.

मामले की जांच कर होगी कार्रवाई

बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही हमारी राजस्व की टीम व खनिज विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और अवैध उत्खनन कार्य को बंद करवाया. इसके साथ उक्त कार्य में लगे मशीनों को जब्त किया गया. इसके साथ मामले पर जाँच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button