राज्य

मासूम की संदिग्ध मौत, परिजन बदल रहे बयान, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज….

मासूम की संदिग्ध मौत, परिजन बदल रहे बयान, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज....

मासूम की संदिग्ध मौत, परिजन बदल रहे बयान, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज….

तखतपुर. बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक मासूम बच्ची की संधिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची के मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी. इस घटना को लेकर मृत बच्ची के परिजनों के बयान लगातार बदलर रहे हैं, जिससे यह मामला उलझ रहा है. वहीं पुलिस ने मामली की जांच शुरू कर दी है. 

पूरा मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम अमलिकापा का है. बुधवार की शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच परिजन एक मासूम बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लीदरी पहुंचे. यहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को अस्पताल लाते समय ही उसकी मौत हो चुकी थी.

परिजनों ने बदले बयान

जब बच्ची को अस्पताल लाया गया, तब परिजनों का कहना है कि उन्होंने एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया था. वहां डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाए जाने के तुरंत बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. लेकिन यह उनका बयान पुलिस की पूछताछ में बदल गया. उन्होंने कहा कि बच्ची का कहीं भी इलाज नहीं कराया गया था.

निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने खारिज किया परिजनों का दावा

बयान में जिस निजी क्लीनिक का जिक्र किया था, उसके डॉक्टर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि बच्ची को करीब दोपहर 3.30 बजे बच्ची को तेज बुखार (लगभग 108 डिग्री) की हालत में लाया गया था. उन्होंने सिर्फ स्पंजिंग कर बच्ची को वापस भेज दिया. डॉक्टर ने दावा किया कि न तो बच्ची का रजिस्ट्रेशन हुआ, न ही कोई दवा या इंजेक्शन दिया गया.

क्या कह रहे CHC के डॉक्टर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर राज किरण शर्मा के अनुसार, बच्ची को जब लाया गया तो वह “ब्रॉट डेड” थी. उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. सीएचसी स्टाफ की सतर्कता के चलते बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया.

पीएम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि उन्हें सीएचसी से ब्रॉट डेड बच्ची की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जांच में तकनीकी साक्ष्यों और सभी बयानों का विश्लेषण किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button