
CG.तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे लोगों को रौंदा, मचा अफरा-तफरी…

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में NH 30 पर शनिवार शाम को आधा दर्जन महिलाएं एवं बच्चे सड़क हादसे में घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब महिला व बच्चे कथा सुनकर लौट रहे थे। पूरा मामला चारामा का है।
जानकारी के मुताबिक एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने तेजगति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल आधा दर्जन महिलाओं और बच्चों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का उपचार जारी है।



