जिला- सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ : पहले कराया खनिज जांच चौकी बंद फिर बिना रायल्टी कर रहे थे खनिज का अवैध परिवहन, दबंगो की 4 गाड़ी आई चपेट में,

सारंगढ़ : पहले कराया खनिज जांच चौकी बंद फिर बिना रायल्टी कर रहे थे खनिज का अवैध परिवहन, दबंगो की 4 गाड़ी आई चपेट में,

सारंगढ़ : पहले कराया खनिज जांच चौकी बंद फिर बिना रायल्टी कर रहे थे खनिज का अवैध परिवहन, दबंगो की 4 गाड़ी आई चपेट में,

टिमरलगा जांच चौकी को परमानेंट बंद कराने मे जुटे खनिज माफिया,
क्रेशर से जिले की सीमा मात्र 2 किलोमीटर बाद खत्म,
जांच चौकी बंद होने से धड़ल्ले से पार हो रहा है बिना रायल्टी के वाहन,
प्रशासन पर भारी पड़ रहे है खनिज माफिया,

सारंगढ़ टाईम्स न्यूज/सारंगढ़,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में जिला प्रशासन पर खनिज माफिया भारी पड़ते दिख रहे है। बिना रायल्टी के खनिज परिवहन करने वाले वाहनो पर कार्यवाही से भड़के खनिज माफियाओ ने खनिज विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पर अनर्गल आरोप लगाया और टिमरलगा खनिज जांच चौकी को कर्मचारी की कमी का बहाना बनाकर बंद कराने के बाद बिना रायल्टी के अवैध रूप से खनिज परिवहन करने का प्रयास करने वाले 4 वाहन को खनिज विभाग ने रंगे हाथो पकड़ा है।
जिससे साफ हो गया कि दाल मे कुछ काला नही बल्कि पूरा दाल ही काला है। खनिज विभाग पर अर्नगल आरोप लगाने वाले का ही गाड़ी बिना रायल्टी पर्ची के पकड़ा गया है और सारंगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस थाना में खड़ा है। ऐसे मे खनिज जांच चौकी के खुलने और बंद रहने से कौन-कौन माफिया फायदा में है इसका अंदाजा लगा सकते है।

दरअसल सारंगढ़ का टिमरलगा क्षेत्र इन दिनो काफी चर्चा में रहता है। सारंगढ़-
बिलाईगढ़ जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थापित इस खनिज जांच चौकी के कारण से बिना रायल्टी के खनिज वाहन परिवहन कर राजस्व चोरी करने वालो पर गत दिनो हुई कार्यवाही के बाद खनिज माफियाओ ने बवाल काटा था। खनिज माफियाओ ने जिला प्रशासन पर जमकर दबाव बनाया कि खनिज जांच चौकी में गलत हो रहा है और खनिज जांच चौकी को बंद किया जाये। कारण सिर्फ इतना था कि दबंगो के खनिज वाहनो को खनिज विभाग के कर्मचारी बिना रायल्टी बैरियर से नही जाने देते थे तथा उच्चाधिकारियो को वस्तुस्थिति से अवगत कराकर प्रकरण बना देते थे। इसी कारण से भन्नाये खनिज माफियाओ ने खनिज अमला पर अर्नगल आरोप लगाकर
जिला प्रशासन पर दबाव बनाया कि खनिज जांच चौकी को ही बंद कर दिया जाये।

कर्मचारियो की कमी का बहाना बनाते हुए जिला खनिज अधिकारी ने टिमरलगा की खनिज जांच चौकी को अस्थायी तौर पर बंद करने का फरमान जारी कर दिया और खनिज जांच चौकी पर ताला जड़ दिया। जिसके बाद खनिज माफियाओ मे हर्ष का माहौल था और खनिज जांच चौकी को बंद करने का निर्णय को अपनी जीत बता रहे थे। बताया जा रहा है खनिज माफियाओ ने खनिज जांच चौकी के बंद होने के बाद धकापेल अपनी खनिज भरे वाहनो का परिवहन शुरू कर दिया जिसमे रायल्टी नही था किन्तु खनिज माफिया इसका अंदाजा नही लगा पाये कि खनिज विभाग
ने उड़नदस्ता का टीम तैयार करके ऐसे बिना रायल्टी के परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करते हुए 4 वाहनो को जप्त कर लिया है और सिटी कोतवाली सारंगढ़ मे वाहनो को खड़ा कर दिया है। खनिज जांच चौकी को बंद करने के लिये मांग को बुलंद करने वाले 4 बड़े चेहरो के ही बिना रायल्टी के वाहन को खनिज विभाग ने रंगे हाथो पकड़ा है। जिसमें पत्रकारिता का रौब दिखाकर बिना रायल्टी के खनिज परिवहन करने वाले एक चेहरा भी इसमे शामिल है। उसकी भी वाहन को खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पकड़कर उसके खिलाफ प्रकरण बना दिया है।

गाड़ी पार कराने के नाम पर चलती है लाखो रूपये की दुकानदारी?

टिमरलगा के खनिज बैरियर पर अर्से से बड़ी दुकानदारी चल रही थी। यहा पर बिना रायल्टी पर्ची के खनिज परिवहन करने वाले वाहनो को खनिज जांच चौकी से पार कराने के नाम पर प्रतिमाह लाखो रूपये का खेल चल रहा था। सूत्रो की माने तो क्षेत्र के कई चेहरे ऐसे है जो कि रात को खनिज जांच चौकी पर दबाव बनाते थे कि उसकी गाड़ी को पार होने दिया जाये भले ही उसमें रायल्टी पर्ची हो या ना हो? यदि कार्यवाही कर देते थे तो खनिज जांच चौकी पर अर्नगल आरोप लगा देते थे। सूत्र बताते है कि प्रतिदिन 60 से अधिक ऐसे वाहनो को खनिज जांच चौकी
से बिना रायल्टी पर्ची से पार कराते थे जिसके एवज में प्रति वाहन एक हजार रूपये की अवैध वसूली ट्रांसर्पोटर से किया जाता था। जिसका सामान्य आंकलन भी प्रतिदिन का 50 हजार यानि प्रति माह का 15 लाख रूपये का खेल पर जाकर टिक रहा है। एक वाहन में रायल्टी रखने पर 5 हजार रूपये से अधिक का राजस्व शासन को मिलता है ऐसे मे बदले मे एक हजार रूपये एक वाहन का देने पर 4 हजार का बचत हो जाता है। खनिज जांच चौकी टिमरलगा मे गत पखवाड़ा
भर से ऐसे कृत्य पर लगाम कस दिया गया और एक भी वाहन को बिना रायल्टी के जाने नही दिया जा रहा है जिसके कारण से खनिज माफियाओ मे हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में खनिज जांच चौकी को ही बंद कराने में जुट गये थे।

खनिज विभाग ने चार गाडिय़ों को किया जप्त

सारंगढ़ अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत टिमरलगा में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। वही बता दे कि खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक दीपक पटेल और लक्ष्मी ने टिमरलगा क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले हुए थे, तभी बेधडक़ होकर जा रहे गाडिय़ों को माइनिंग विभाग की टीम ने रोका और जांच किया गया तो पता चला कि दो गाडिय़ों में रायल्टी पर्ची नहीं है और दो गाड़ी में रायल्टी पर्ची थी लेकिन समय का डिफरेंस था इसीलिए सभी गाडिय़ों को थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

खनिज सूत्रों के बताएं अनुसार चार गाड़ी की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हडक़ंप सी मच गई है। वही बता दे कि चार गाड़ी बेधडक़ होकर टिमरलगा से पार हो रहे थे तभी खनिज विभाग के खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम दीपक पटेल और लक्ष्मी द्वारा वाहनों को जांच किया
गया। वाहनों में कई खामियां पाने के बाद वाहनों को सारंगढ़ थाने में खड़ा करवा दिया गया है, जिससे ट्रांसपोर्टरों और क्रशर मालिकों में हडक़ंप सी मच गई है। वही जब खनिज विभाग के टीम द्वारा वाहनों को जांच किया जा रहा था तो अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ चार गाडिय़ों पर कार्यवाही की गई है। फिलहाल गाडिय़ों को थाना में खड़ा कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

वही खनिज विभाग के टीम द्वारा कोई स्टाफ बेरियर में नहीं होने से खनिज जांच चौकी टिमरलगा को कलेक्टर के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। जैसे ही खनिज जांच चौकी बेरियर बंद किया गया है उसके बाद खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया है। वह टीम लगातार गुडेली, टिमरलगा
और कटंगपाली क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ नजर आ रहा है और जैसे ही बिना रायल्टी पर्ची या फिर ओवरलोड की गाडिय़ां मिल रही है उसकी जांच कर अनियमितता पाए जाने पर खनिज विभाग की टीम द्वारा उक्त कार्यवाही
किया जा रहा है। अभी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिलेगी, क्योंकि खनिज जांच चौकी टिमरलगा कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है, जैसे ही वहां कर्मचारी आ जाएंगे उसके बाद पुन:
बेरियर को संचालित किया जाएगा। फिर हाल अभी माइनिंग विभाग की एक टीम बनी हुई है और लगातार कार्यवाही कर रही है जिससे ट्रांसपोर्टर में हडक़ंप सी मची हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button