राज्य

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की बिगड़ी तबीयत, रायपुर रेफर

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की बिगड़ी तबीयत, रायपुर रेफर

मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 9 मरीजों की बिगड़ी तबीयत, रायपुर रेफर

रायपुर। बीजापुर जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की तबीयत बिगड़ गई. ऐसे 9 मरीजों को रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया है, जिनमें से 8 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन है.

मेकाहारा अधीक्षक डॉक्टर संतोष सोनकर ने बताया कि बीजापुर जिला अस्पताल में मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ था. इनमें से 9 मरीजों को इलाज के लिए मेकाहारा लाया गया है. 8 मरीजों की आँखों में भारी इन्फेक्शन है. कुछ मरीजों की आँखों में सूजन है, तो कुछ के आँख में पस आ गया है. इन मरीजों का फिर से ऑपरेशन किया जाएगा. फिलहाल, एंटीबायोटिक सहित अन्य दवा देकर संक्रमण कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है.

दंतेवाड़ा प्रकरण हुआ ताजा

यह पहला मौका नहीं है, जब बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुली हो. सालभर पहले दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 13 लोगों की आंखों में इंफेक्शन फैल गया है, जिसके बाद मरीजों को दिखना बंद हो गया था. आनन-फानन में मरीजों को रायपुर लाकर मेकाहारा में भर्ती कराया गया था. मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए थे, वहीं डॉक्टर समेत तीन लोगों को सस्पेंड कर दिया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://sarangarhtimes.in/wp-content/uploads/2026/03/Screenshot-2026-03-31-180014.png
Back to top button